Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

नवजात बच्ची को डेढ़ लाख रूपये में बेचने वाले माता पिता समेत छः गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ] तीन चार दी पूर्व जन्मी लड़की को 2 लाख रूपये में बेचने आये दंपत्ति समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को जन्म देने वाले माता पिता द्वारा उसे बेचने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है।

       भिवंडी में रहने वाले वकील अंसारी व मुमताज अंसारी दोनों 3 – 4 पहले जन्मी अपनी बच्ची को दो लाख रूपये में बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे थे।  इसकी गुप्त सुचना मिलने पर पुलिस की अपराध शाखा युनिस 1 के पुलिस अधिकारी डमी ग्राहक बनाकर मध्यस्थ्यता करने के लिए महिला से संपर्क किया। नवजात बच्ची के माता पिता ने डेढ़ लाख रूपये में उसे बेचने का सौदा कर लिया। इसके बाद बच्ची को लेकर ठाणे के कैसल मिल इलाके के स्वागत होटल में आने के लिए कहा। 10 दिसंबर को शाम 4 बजे पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी जाल बिछाये बैठे थे। दंपत्तीं ने डमी ग्राहक से डेढ़ लाख रूपये लेकर जैसे ही बच्ची को ग्राहक के हवाले किया।  पहले से जाल बिछाए बैठी पुलिस ने करीब शाम छः बजे बच्चिको बेचने वाले माता पिता को रंगेहाथो गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बच्ची की पिता वकील शकील अंसारी [37 ] ऑटो रिक्शा चालाक और माँ मुमताज वकील अंसारी [29 ] शांतिनगर निवासी, दलाल जीनत रसीद खान [22 ] अमृत नगर मुंब्रा ,वसीम इसाक शेख [36 ] रसीद कम्पाउंड मुंब्रा , बच्ची की माँ की बहन कायनात रिजवान खान [30 ] मुंब्रा , बच्ची की माँ का भांजा मुजम्मिल रिजवान खान [18 ] मुंब्रा निवासी को गिरफ्तार किया है। उक्त बच्ची का जन्म 4 दिसंबर की भिवंडी उप जिला अस्पताल में हुआ है। बच्ची को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसके पालन पोषण के लिए डोंबिवली की जननी आशीष चैरिटेबल ट्रस्ट में दिया है। उक्त कार्रवाई अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल देखमुख व पुलिस निरीक्षक कृष्णा कोकनी के दल ने किया है।  राबोड़ी पुलिस ने भादवि की धारा 370 व चिल्ड्रन एक्ट की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

संबंधित पोस्ट

शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए – अतिरिक्त आयुक्त 

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में आल महाराष्ट्र उर्दू भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन 

Aman Samachar

शिवसुब्रमणियन रामन ने  सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला

Aman Samachar

वाशी बस टर्मिनस का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने का आयुक्त ने दिया निर्देश

Aman Samachar

भिवंडी में किरन वीमेंस वेलफेयर सोसायटी के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

Aman Samachar

प्रथम नागरिक के आमंत्रण पर भाजपा विधायक ने महापौर कक्ष में दी सदिच्छा भेट 

Aman Samachar
error: Content is protected !!