Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार ,16 लाख का गांजा जब्त

 भिवंडी [ युनिस खान ] शांतिनगर झोपड़पट्टी इलाके फातिमा नगर में पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारीयों व पुलिस कर्मियों ने छापा मारकर 16 लाख 37 हजार  480 रुपये का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के अवैध कारोबार में लिप्त एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।  इसकी जानकारी अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड ने दी है।

          भिवंडी पुलिस की अपराध द्वारा पत्रकार आयोजित परिषद आयोजित में गायकवाड ने बताया की मुखुबिर से मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली।  जिसके आधार पर कमल हसन रजा उर्फ गुड्डु अन्सारी (24)  फातमा नगर निवासी के घर में अपराध शाखा के दस्ते ने छापेमारी कर घर में रखा गया 74 किलो गांजा सहित एक कीमती मोबाइल, नकद रुपया सहित कुल मिलाकर 16 लाख 37 हजार 480 रुपये का माल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कमल को भिवंडी कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। उक्त कार्यवाही अपराध शाखा युनिट 2 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक महेंद्र जाधव, पुलिस उप निरीक्षक शरद बरकडे, पुलिस उप निरीक्षक रमेश शिंगे, सहायक  पुलिस उप निरीक्षक रामसिंग चव्हाण, सहायक पुलिस उप निरीक्षक हनुमंत वाघमारे, पुलिस हवालदार राजेंद्र चौधरी, पुलिस हवालदार रामचंद्र जाधव, पुलिस हवालदार अरूण पाटील, पुलिस नाईक साबीर शेख,पोना सचिन जाधव, पुलिस नाईक रंगनाथ पाटील की टीम ने की है।

संबंधित पोस्ट

कानून प्रवर्तन एजेंसियों और युवाओं के बीच की खाई को पाटना” विषय पर चर्चा में पुलिस आयुक्त रहे उपस्थित

Aman Samachar

मध्य प्रदेश में एसटी बस दुर्घटना, मृतक यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता

Aman Samachar

सुफ़ी मंसूरुल हसन शाह के उर्स में हज़ारों श्रद्धालुओं की शिरकत, मांगी अमन-ओ-सलामती की दुआएं

Aman Samachar

जिला निवासी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 ऐप के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें-  दादाभाऊ गुंजाल

Aman Samachar

विकास कार्यों से प्रभावित नागरिकों को मनपा उपलब्ध कराए वैकल्पिक जगह

Aman Samachar

25 साल में पहले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए तैयार दादोजी कोंडदेव स्टेडियम – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!