Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

माईबिलबुक ने लॉन्‍च की पीओएस बिलिंग, रिटेलर्स व फ्रैंचाइज़ीज के लिए बिलिंग और इन्वेंटरी का समाधान

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अपनी जीएसटी बिलिंग और अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर माईबिलबुक की सफलता के बाद, बेंगलुरु स्थित फिनटेक फ्लोबिज़ ने आज खुदरा विक्रेताओं और फ्रैंचाइज़ी के लिए अपने पॉइंट-ऑफ़-सेल्स बिलिंग समाधान पेश करने की घोषणा की। भारत के जीडीपी में खुदरा उद्योग का 10% अंशदान है। इस उद्योग की विशालता और विशिष्ट ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इस समाधान को इस रूप में अभिकल्पित किया गया है जिससे कि यह कीबोर्ड शॉर्टकट और बारकोड स्कैनिंग के प्रयोग से तेजी से बिलिंग अनुभव प्रदान करता है। पीओएस बिलिंग माईबिलबुक के सभी यूजर्स को इसके डेस्कटॉप एप्लीकेशन में 14 दिनों के निःशुल्क ट्रायल अवधि के साथ उपलब्ध होगी। माईबिलबुक ने व्यवसायियों के लिए विपणन क्षमताएं भी पेश की हैं। इन क्षमताओं के सहारे कारोबारी थोक में प्रचारात्मक एसएमएस के द्वारा अपने उत्पादों और प्रस्तावों को प्रोमोट कर सकते हैं। इस प्रकार यह समस्त एसएमबी सेक्टर के लिए इनवॉइस बनाने, इन्वेंटरी के प्रबंधन, भुगतान संग्रह, बिजनेस रिपोर्टिंग और सीआरएम के लिए एकल समाधान है।

          उद्योग में पहली बार प्रस्तुत इन सभी विशेषताओं के साथ माईबिलबुक का लक्ष्य उन समस्याओं को आसान बनाना है जिनका सामना खुदरा कारोबारियों को रोजाना करना पड़ता है। इससे उनकी धीमी बिलिंग सॉफ्टवेयर, मैन्युअल स्टॉक ट्रैकिंग, अनेक दुकानों का प्रबंधन, आदि जैसी समस्याएं हल होंगी और एक किफायती पीओएस बिलिंग समाधान उपलब्ध होगा। इस प्रगति के बारे में फ्लोबिज़ के फाउंडर और सीटीओ, राकेश यादव ने कहा कि, “हम अपने प्रमुख उत्पाद माईबिलबुक की पेशकश को विस्तारित करने के लिए पीओएस बिलिंग के लॉन्‍च को लेकर बहुत उत्‍साहित हैं। हमने हमेशा ही ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के साथ काम किया है। इसका पालन करते हुए हम एसएमबी संगठनों के दैनिक परिचालनों को डिजिटाइज और कारगर करने के लिए किफायती मूल्य पर प्रौद्योगिकीय समाधान पेश कर रहे हैं। पीओएस बिलिंग के द्वारा रिटेलर्स और फ्रैंचाइज़ी अब समय कम करने, दक्षता बढ़ाने में सक्षम होंगे और दुकान में बिलिंग एवं इन्वेंटरी मैनेजमेंट के निर्बाध तरीके का अनुभव प्राप्त करेंगे। हम डिजिटल क्षमताओं में और अधिक विशेषताएँ और उत्पाद  विकसित करते रहेंगे, जिससे व्यवसायियों को उनके विकास यात्रा में मदद की जा सकती है।”  

       सुष्मिता रावत, डायरेक्टर ऑफ़ प्रोडक्ट्स, फ्लोबिज़ ने कहा कि, “हमारा माईबिलबुक ऐप अनेक प्रकार के व्यवसायों के लिए बड़ी आसानी से काम करता है। हालांकि, खुदरा कारिबारियों से पीओएस बिलिंग के लिए लगातार अनुरोध मिल रहे थे, जिससे इस प्रगति का रास्ता खुला। हमने एफएमसीजी, ग्रॉसरी, एफऐंडबी और फैशन जैसे अनेक श्रेणियों में व्यापक अनुसंधान किया। इसमें हमें पता चला कि बाहर निकलने के समय दुकान के काउंटरों पर समय की बचत के लिए तेज, निर्बाध और मजबूत समाधान की ज़रुरत है जो किसी प्रशिक्षण की ज़रुरत के बगैर फटाफट कार्य कर सके। सामानों को स्कैन करने से लेकर इनवॉइस निकालने और इंवेंटरी रखने से लेकर व्यावसायिक रिपोर्टिंग और कर्मचारी प्रबंधन तक, माईबिलबुक पीओएस बिलिंग को काफी बारीकी से अभिकल्पित किया गया है ताकि यह भारतीय रिटेलर्स और फ्रैंचाइज़ी कारोबारियों की सभी ज़रूरतों को पूरा कर सके।” 

        बेंगलुरु में ग्रॉसरी डिलीवरी बिजनेस के संचालक और ईविश इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक, महादेव जाधव ने कहा कि, “माईबिलबुक पीओएस मेरे ग्रॉसरी कारोबार के लिए एकदम सही बिलिंग सॉफ्टवेयर है। यह वास्तव में तेज है और इसका प्रयोग करना भी आसान है। मेरे कर्मचारियों ने बस कुछ मिनटों में ही इसका प्रयोग सीख लिया। असीमित संख्या में बारकोड जनरेशन और बारकोड एवं इनवॉइस की प्रिंटिंग के लिए सपोर्ट वास्तव में माईबिलबुक पीइओएस का सबसे बढ़िया पहलू है। ग्राहकों की भीड़ को संभालते समय अब मेरे समय की बचत होती है। मैं भारत में सभी रिटेलर्स को माईबिलबुक पीओएस प्रयोग करने की सलाह देता हूँ।”

       माईबिलबुक की शुरुआत जनवरी 2020 में हुई थी। यह भारत का प्रमुख जीएसटी बिलिंग और अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है और एंड्राइड एवं डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध है। इससे एसएमबी को विक्रय, क्रय और व्यय का रिकॉर्ड रखने में मदद मिलती है जो इंवेंटरी मेंटेनेंस, रिसीवेबल्‍स/पेएबल्‍स ट्रैकिंग एवं बिजनेस रिपोर्टिंग को ऑटोमेट करता है। इसका काफी तेजी से विकास हुआ है और आज हर महीने 12 लाख से अधिक सक्रिय कारोबारी इसका प्रयोग कर रहे हैं। यह हर महीने 8000 करोड़ रुपये मूल्य का व्यापार रिकॉर्ड करता है।

संबंधित पोस्ट

मलेरिया , डेंगू की रोकथाम के लिए मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

Aman Samachar

बेलापुर विभाग के दीवाले गांव में अनाधिकृत फेरीवालों व शेडों के खिलाफ मनपा की कार्रवाई

Aman Samachar

ठाणे में अमृत योजना से सैकड़ों करोड़ रुपये की पानी चोरी और लीकेज – संजय केलकर

Aman Samachar

होम लोन लेने में क्यों महत्वपूर्ण है क्रेडिट स्कोर – नीरज धवन

Aman Samachar

मनपा कर्मचारियों को 15 हजार रुपये दिवाली सनुग्रह अनुदान देने की मांग

Aman Samachar

राजीव गांधी उड़ानपुल की मरम्मत करने से ठेकेदार कंपनी का इंकार, मनपा ने जारी किया नोटिस

Aman Samachar
error: Content is protected !!