Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वरिष्ठ आयपीएस अधिकारी जयजीत सिंह ठाणे पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला

ठाणे [ युनिस खान ]  मुंबई एटीएस के प्रमुख रहे वरिष्ठ आयपीएस अधिकारी जयजीत सिंह ने आज ठाणे पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। पुलिस आयुक्त रहे विवेक फनसलकर की जगह उन्हें ठाणे का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इन्हीं के कार्यकाल में आयुक्तालय क्षेत्र की मनपा व नपा के चुनाव होने वाले है।

                     वरिष्ठ आयपीएस अधिकारी सिंह मुंबई एटीएस प्रमुख रहते उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के सामने मिले विस्फोटक मामले की कार्रवाई उनके मार्गदर्शन में हुई है। 1990 बैच के आयपीएस अधिकारी सिंह को अक्टोबर 2020 में मुंबई एटीएस प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी थी। इससे पहले वे मुंबई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महासंचालक , मुंबई रेलवे पुलिस के अतिरिक्त महासंचालक जैसे पद पर रहे हैं। जयजीत सिंह के ऐसे समय में मुंबई पुलिस आयुक्त बनाया गया जबकी कोरोना संकट के बाद ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भिवंडी निजामपुर मनपा , बदलापुर कुलगांव नपा , कल्याण डोंबिवली मनपा , ठाणे मनपा के आम चुनाव इन्ही के कार्यकाल में होने वाले हैं। राज्य की राजधानी मुंबई  मुहाने पर स्थित ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र राजनीति का केंद्र भी है। मनपा आम चुनाव में राजनितिक घमासान के समय क़ानून व सुव्यवस्था बनाये रखने की चुनौती है। राज्य के   दो कदावर मंत्री ठाणे शहर से ही हैं चुनाव में विरोधी दल भी इन्हीं दोनों मंत्रियों से भिड़ेंगे।  जिससे क़ानून व सुव्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस पर आती है।

संबंधित पोस्ट

जिले के ग्रामीण मेंकोरोना प्रतिबंधक उपायों का जिप सीईओ ने लिया जायजा लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar

वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र में एम .ए. के छात्रों के लिए नेट, सेट और पीएचडी मार्गदर्शन 

Aman Samachar

कलवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल व ठाणे रेलवे स्टेशन के निकट पार्किंग प्लाजा के लिए जगह की मंजूरी

Aman Samachar

छठ पूजा के अवसर पर शिवशांति प्रतिष्ठान ने चलाया महा स्वच्छता अभियान

Aman Samachar

एयू एसएफबी 24×7 वीडियो बैंकिंग सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला बैंक बना

Aman Samachar

नवाब मलिक को मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर भाजपा ने किया जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!