Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

निर्देशक नवजोत पोद्दार ने की प्यार होई ना दोबारा की शूटिंग पूर्ण

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के नवचर्चित फ़िल्म निर्देशक नवजोत पोद्दार अपने करियर की दूसरी फ़िल्म प्यार होई ना दोबारा की शूटिंग पूरी कर चुकें हैं।जबकि,जल्दी ही अगली फिल्म की तैयारी में भी जुट चुकें हैं।आपको ज्ञात होगा कि इनकी पहली भोजपुरी फ़िल्म बहु दर्शकों को काफी पसंद आई और इस फ़िल्म से नाम व पहचान मिली।जिसके बाद से नवजोत लगातार फ़िल्म निर्देशन में व्यस्त हैं और एक के बाद एक फिल्में कर ही रहें हैं।
           प्यार होई ना दोबारा फ़िल्म में दीपक दिलदार,प्रियंका पंडित,देव सिंह,विनय राणा,रूपेश मिश्रा,माही सिंह राजपूत,उदय भगत,जेपी सिंह व अन्य कलाकारों का अभिमय देखने को मिलेगा।वहीं इस फ़िल्म के निर्माता बजरंगी कुमार बागी हैं।जिन्होंने इससे पूर्व बहु फ़िल्म का भी निर्माण किया था। निर्देशक नवजोत पोद्दार ने बताया कि प्यार होई ना दोबारा पूर्णतः मनोरंजक व पारिवारिक फ़िल्म हैं।जिसमें भरपूर एक्शन,कॉमेडी,रोमांस व फैमिली ड्रामा का मज़ा दर्शकों को मिलेगा।
         उन्होंने दर्शकों से अपील भी कि की जिस प्रकार बहु फ़िल्म को दर्शकों ने पसंद किया।ठीक उसी प्रकार इस फ़िल्म को भी प्यार दुलार और आशीर्वाद दें।जिससे लगातार फ़िल्म निर्माण की प्रेरणा मिलें।भविष्य में निर्देशक नवजोत पोद्दार भोजपुरी में अलग हटके फ़िल्म करने की योजना बनायें हैं।जिससे भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में इनकी पहचान एक अलग व सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में हो।फ़िल्म की शूटिंग पूर्ण के बाद जल्दी ही पोस्ट प्रोडक्शन भी समाप्त कर लिया जाएगा और उम्मीद हैं दर्शकों को इसी साल कुछ माह उपरांत फ़िल्म देखनें को मिलें।

संबंधित पोस्ट

कफ परेड झुग्गीवासियों के पुनर्वास में मदद के लिए आगे आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले

Aman Samachar

कंप्रेसर से पेट में भरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत , दो गिरफ्तार 

Aman Samachar

राकांपा ने जनता दरबार का आयोजन कर नागरिकों की समस्याएँ सुनी

Aman Samachar

 ईंधन दर वृद्धि के विरोध में भिवंडी कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

श्री कल्याण कुमार पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक नियुक्त

Aman Samachar

मनपा ने दो अनधिकृत गालों पर बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त , एक के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar
error: Content is protected !!