Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

पानी के टैंक में गिरने से मृत बच्चे के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के नलपाड़ा इलाके में 10 साल के बच्चे की पानी टंकी में गिरकर मौत हो गयी है।  इस दुर्घटना के लिए ठाणे मनपा के सार्वजनिक निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रूपये मुवाजा देने की मांग किया है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को मनपा में नौकरी देने की मांग की है।
           राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक पुसालकर ने कहा है कि  साहिल जायसवाल के परिवार को 20 लाख रूपये का मुवाजा व परिवार के किसी एक सदस्य को मनपा की सेवा में शामिल किया जाए।  इस बीच, राकांपा के ठाणे शहर अध्यक्ष विक्रम खामकर ने अगले आठ दिनों में कोई निर्णय नहीं लेने पर मनपा मुख्यालय के सामने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा है कि स्वर्गीय साहिल जायसवाल अपने घर के पास खेलने गया था। इस बार वह एक भूमिगत टैंक में गिर गया। टैंक खुला होने के कारण वह अचानक टैंक में गिर गया।  टैंक 35 फीट गहरा था जिससे उसे बाहर निकालने में समय लगा। उसे इलाज के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुसालकर ने  मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा और महापौर नरेश म्हस्के को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई है।
इस बीच ठेकेदार समेत अधिकारियों को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से इस पानी की टंकी के काम में लापरवाही बरतने से साहिल की जान चली गई है।  इसलिए इस हादसे के लिए ठाणे मनपा जिम्मेदार हैं।  विक्रम खामकर ने मांग की है कि डा विपिन शर्मा को साहिल के परिवार को 20 लाख रुपये देने चाहिए और साथ ही उनके परिवार को मनपा की सेवा में शामिल करना चाहिए।  विधानसभा अध्यक्ष *अभिषेक पुसालकर* ने चेतावनी दी कि यदि अगले आठ दिनों में इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो मनपा मुख्यालय के सामने घोर आंदोलन किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

ठाणे शहर में कोरोना के 564 नए मरीज मिले , 2 की मृत्यु 

Aman Samachar

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस की ओर से मुफ्त राशन वितरण

Aman Samachar

 समाजरत्न पुरस्कार से डॉ. संतोष सावंत हुए सम्मानित 

Aman Samachar

प्रतियोगी परीक्षा का तुलनात्मक और विश्लेषणात्मक तरीके से करें अध्ययन – शैलेन्द्र मिश्रा 

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को आईएसओ 9001:2015 री-सर्टिफिकेशन मिला

Aman Samachar

रेनो ने रेनोल्यूशन इंडिया 2024 के साथ भारत में अपनी रणनीति को मजबूत किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!