Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टीजेएसबी ऑटो रिक्शा चालकों को आर्थिक संकट से उबारने की लिए दे रही बगैर गारंटर 50 हजार रूपये का कर्ज 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण व लाक डाउन काल काम धंधा बंद होने से ऑटो रिक्शा चालकों पर आर्थिक तंगी की दोहरी मार पड़ी है। विधायक संजय केलकर ने ठाणे जनता सहकारी बैंक से बगैर गारंटर 50 हजार रूपये का कर्ज उपलब्ध कराया है।  इससे ऑटो रिक्शा चालकों को संकट से उबरने के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

              विधायक केलकर ने कहा है कि कोरोना संक्रमण लाक डाउन से काम धंधा बंद होने से ऑटो रिक्शा का धंधा बंद हो गया था। जिससे ऑटो रिक्शा चालकों पर बेरोजगारी के साथ उनके ऑटो लोन की क़िस्त भरने का संकट आ गया था।  एक ओर अपना घर परिवार चलाना व दूसरा ऑटो रिक्शा के लोन की क़िस्त भरने की दोहरी समस्या झेलना पद रहा है। ऑटो रिक्शा चालकों की समस्या को देखते हुए उन्हें संकट से उबारने के लिए विधायक केलकर ने ठाणे जनता सहकारी बैंक प्रबंधन से बात कर ऑटो रिक्शा चालकों को कर्ज दिलाने का आनुरोध किया।  बैंक प्रबंधन ने विधायक केलकर का अनुरोध स्वीकार करते हुए ऑटो रिक्शा चालकों को बगैर गारंटर 50 हजार रुपये का कर्ज देने की सहमती व्यक्त किया।  बैंक ने कुछ ऑटो रिक्शा चालकों का 50 हजार रूपये तक का कर्ज उपलब्ध कराया है।  केलकर ने इसके लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते कहा है कि बैंक ने ऑटो रिक्शा चालकों को आर्थिक संकट से उबरने के लिए बड़ी राहत मिली है। आज कई ऑटो रिक्शा चालकों को प्रत्यक्ष कर्ज मिला है आगे भी बैंक कर्ज  वाली है। रिक्शा चालकों को कर्ज उपलब्ध कराने के लिए असंगठित कामगार  लिए कार्य करने वाले दत्ता घाडगे सचिव भाजपा ठाणे शहर ने प्रयास किया। कर्ज वितरण के अवसर पर मनोहर औताडे ,गोबिंद बाबर , महेश औताडे ,लक्षमण गिडडे , सुनील पाटील ,बबन जाधव आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

मनपा की महिला सफाई कर्मचारी की ब्लैक फंगस से हुई मौत

Aman Samachar

शहर में सोमवार से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का 14 केन्द्रों पर टीकाकरण शुरू

Aman Samachar

 एमएसएमई को जीएसटी इन्वायस का प्रयोग कर डिजिटली मिलेगा त्वरित ऋण  

Aman Samachar

वाहनों के आवागमन के लिए पहले जैसे मार्ग नहीं खोले गए तो बुलडोजर लगाकर डिवायडर तोड़देंगे – आनंद परांजपे

Aman Samachar

दुपहिया वाहन के आकर्षक पंजीकरण क्रमांक ने लिए एम एच 04 / के पी– नई सीरीज 17 नवम्बर से शुरू

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी में सेवासंपूर्ति समारोह का शानदार आयोजन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!