Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

अकलोली में पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या से सनसनी 

भिवंडी  [ युनिस खान ] भिवंडी तालुका तीर्थक्षेत्र वज्रेश्वरी के समीप अकलोली गाव की हद्द पेंढारपाडा के खेत में घर बनाकर जीवनयापन कर रहे वृद्ध दम्पत्ति की धारधार हथियार से गला काटकर नृशंस हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दुहरे हत्याकांड से समूचे तीर्थक्षेत्र में दहशत व्याप्त है
         गणेशपुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलोली स्थित अपने मालिकाना खेत में झोपड़ी का घर बनाकर जगन्नाथ (बालू)पाटील (83) व धर्मपत्नी सत्यभामा जगन्नाथ पाटील (75) रहते थे। वृद्ध पाटिल दंपत्ति को 2 बच्चे हैं जो अम्बाडी व ठाणे में रहते हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि करीब 9-10 बजे के दौरान घर में टीवी चालू कर खाना बनाने की तैयारी में जुटे थे। खाना बनाने के दौरान ही अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर पति-पत्नी के गले पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। अज्ञात चोर ने  धर्मपत्नी सत्यभामा पाटिल द्वारा गले एवं हाथ में पहने आभूषण सहित घर में रखी नकदी को उठा ले गए हैं।  पुलिस के अनुसार जगन्नाथ पाटिल को कुछ समय पूर्व ही जमीन का सरकार से आर्थिक मुवावजा स्वरूप काफी रकम भी मिली थी।  घटना का कारण खेत को लेकर पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है।
          घटना की खबर मिलते ही ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमाने,उप अधीक्षक विकास नाईक के साथ अपराध शाखा पथक, श्वान  पथक घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच करते हुए एक संदेहास्पद व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गणेशपरी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की जांच गणेशपुरी पुलिस और अपराध शाखा की टीम को सौंपी गई है। दोहरे हत्याकांड की घटना से समूचे क्षेत्र में दहशत फैली है।

संबंधित पोस्ट

जय श्री अंबे माता मंदिर निर्माण और सुन्दर मूर्ति देख मन प्रसन्न हुआ – आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Aman Samachar

नैनीताल बैंक लिमिटेड ने राइट्स इश्यू के माध्यम से 100 करोड़ रुपये जुटाए

Aman Samachar

निःशुल्क शिवभोजन थाली योजना की अवधि एक माह व संख्या डेढ़ गुना बढ़ी

Aman Samachar

पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए सैकड़ों कर्मचारियों का विधान भवन के निकला पैदल मार्च

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी मिड-साइज एसयूवी होंडा एलिवेट का शुरू किया उत्‍पादन

Aman Samachar

चार मंजिली इमारत का हिस्सा गिरा , मनपा आसपास की छः इमारतों में रहने वाले परिवारों किया शिफ्ट

Aman Samachar
error: Content is protected !!