Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

कंटेनर, कार व टेंपों में भीषण टक्कर में 1 की मौत, 2 हुए घायल

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंबई-नासिक महामार्ग  स्थित राजनोली नाका उड़ानपुल के आगे हुए कंटेनर, कार व टेंपों की भीषण टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत व 2 गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.उक्त सड़क दुर्घटना में कंटेनर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत कोनगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
             पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजनोली नाका उड़ान पुल के आगे कार क्रमांक एम.एच 05 डी के 5488 को पीछे से सफेद रंग की कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. पीछे से लगी भीषण टक्कर की वजह से नासिक की तरफ जा रही आयशर टेंपों से कार टकराई और आयशर टेंपों डिवाइडर क्रॉस करते हुए सड़क किनारे पार्क दूसरे टेंपों से टकरा गयी.भीषण हादसे में आयशर टेंपों ड्राइवर राजू गायकवाड़ (36) गंभीर रूप से जख्मी व टेम्पो पर सवार राजकुमार जैस्वाल (51) की मौत हो गयी. घटना में कार ड्राइवर अमरजीत पासवान भी गंभीर रुप से जख्मी हुआ है.सड़क दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया.कार चालक की शिकायत पर  कोन गांव पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज किया है.मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक शेरखाने कर रहे हैं

संबंधित पोस्ट

शून्य युनिट या कम खपत दिखाने वाले मीटरों का टोरेंट पावर का विशेष जांच अभियान

Aman Samachar

किसानों ,कामगारों की आवाज लोगों तक पहुंचाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करना है – बी एम संदीप 

Aman Samachar

डेल्हिवरी ने स्‍पॉटन का अधिग्रहण कर क्षमता बढाया

Aman Samachar

एससजेवीएन ने तीसरी तिमाही में 232.67 करोड़ रुपए के साथ कर पश्चात लाभ में 19% की वृद्धि दर्ज की 

Aman Samachar

दिवा पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले उड़ानपुल में बाधा बनी 6 इमारतों पर मनपा का चला बुलडोजर 

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल जयंती पर किसान ,मजदूर विरोधी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Aman Samachar
error: Content is protected !!