Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में 15 दिन बढ़ाई गई अभय योजना ,  बकायेदारों से टैक्स भरने की अपील

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख के आदेशानुसार 13 दिसंबर से शुरू हुई अभय  योजना को आगामी 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया है. मनपा उपायुक्त (कर) दीपक झिंझाड़ नें  मनपा बकायेदारों से टैक्स भरने की अपील की है अन्यथा बकायेदारों पर कड़क कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है.
         गौरतलब हो कि भिवंडी मनपा प्रशासन द्वारा मनपा टैक्स बकायेदारों की सुविधा के लिए 13 दिसंबर से 28 फरवरी तक अभय योजना शुरू की गई थी. अभय योजना के दौरान बकायेदारों द्वारा टैक्स जमा करने पर शत प्रतिशत माफी का प्राविधान शामिल था. जनप्रतिनिधियों की मांग पर पुनः मनपा आयुक्त देशमुख नें अभय योजना की मियाद 1 मार्च से 15 मार्च तक आगे बढ़ाने का आदेश दिया है.
         मनपा उपायुक्त टैक्स दीपक झिंझाड़ नें नागरिकों से 15 मार्च तक शुरू अभय योजना का लाभ उठाए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि अभय योजना के दौरान टैक्स जमा कर शत प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ उठा सकते हैं.  मनपा उपायुक्त (कर) झिंझाड़ नें बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि मनपा की आर्थिक हालत ठीक नहीं है. पैसे के अभाव में शहर के कई अहम विकास कार्य रुके पड़े हैं. शहरवासियों को बकाया टैक्स जमा कर शहर विकास में सहयोग करना चाहिए. मनपा टैक्स नहीं अदा करने वाले बकायेदारों पर कड़क कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित पोस्ट

भगवान परशुराम यात्रा का ठाणे में शुक्रवार को होगा भव्य स्वागत

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव

Aman Samachar

भिवंडी रज़ा अकादमी की ओर से प्रतीकात्मक जुलुस निकाल कर मनाया ईद ए मीलादुन्नबी का त्यौहार

Aman Samachar

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक व एजेंस फ्रांसेई डी डेवेलोपेमेंट के बीच हरित वित्तपोषण के लिए समझौता 

Aman Samachar

किसान आन्दोलन सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए – राज ठाकरे 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने एकता व कल्याण को केंद्र में रखते हुए मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Aman Samachar
error: Content is protected !!