Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी तालुका की सडकों का निरिक्षण कर दर्जेदार काम करने का पालकमंत्री ने दिया अधिकारीयों को निर्देश

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर व ग्रामीण इलाकों की खड्डों में तब्दील सडकों की मरम्मत को लेकर नागरिक परेशान हैं। रविवार को जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने दौरा कर भिवंडी तालुका की सडकों का निरिक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को सडकों की योग्य तरीके से मरम्मत कराने का निर्देश दिया है।

              गौरतलब है कि भिवंडी ग्रामीण इलाके की सडकों की दुर्दशा को लेकर ग्राम विकास समिति ने पिछले दिनों खारबाव , चिंचोटी मार्ग पर तीन स्थानों पर रास्ता रोको आन्दोलन किया था। मनकोली अंजुरफाटा खरबाव, कमान चिंचोटी फाटा रोड की बीओटी आधार पर बनी है। सड़क की खराब स्थिति के कारण कई दुर्घटनाओं के बाद लोक निर्माण विभाग की उपेक्षा से इस सड़क पर कई मासूमों की जान चली गई है । प्रशासन और टोल वसूलने वाली सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की लापरवाही पर नाराजगी जताने के लिए स्थानीय लोगों ने सर्वदलीय ग्राम विकास समिति के नेतृत्व आन्दोलन किया था। समिति के संयोजक ज्ञानेश्वर मुकादम ने चेतावनी दी थी कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो अधिकारीयों के मुंह पर कालिख पोतेंगे।  मुंबई नासिक मार्ग के खड्डों के की मरम्मत नहीं कराने पर भिवंडी ग्रामीण के विधायक शांताराम मोरे ने उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी थी।  तलवली नाका से कल्याण जाने वाली सड़क से भारी भारी वाहनों का आवागमन होता है। जिसके कारण पडघा टोल नाके से लगभग दो किलोमीटर तक सड़क खस्ताहाल हो गयी है। जिसमें आऐ दिन दुर्घटनाऐ होने के साथ वाहन भी क्षतिगस्त हो रहे है। जिसे लेकर विधायक शांताराम मोरे ने टोल वसूल करने वाली कंपनी से मांग करते हुए कहा कि पहले सड़क की मरम्मत करें, बाद में टोल वसूल करें।ठाणे बालकुम से भिवंडी जाने वाले मार्ग पर काल्हेर से आगे मेट्रो मार्ग के निर्माण व सड़क के खड्डों से यातायात जाम से नागरिक परेशान हो रहे हैं।  सड़क की दुर्दशा से नागरिकों की शिकायत को देखते हुए रविवार को पालकमंत्री शिंदे ने दौरा कर सडकों का निरिक्षण किया।  भिवंडी तालुका के अँजुर फाटा , खारबाव , कामन , कशेली काल्हेर  आदि सडकों का निरिक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारीयों को दर्जेदार काम कराने का निर्देश दिया है।

संबंधित पोस्ट

मातृ एवं शिशु केंद्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ की पूर्णकालिक उपस्थिति अनिवार्य – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

प्रतिबंधित बैंक से खाते के ग्राहक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम दिया चेक 

Aman Samachar

भगवान गुहाराज निषाद जयंती पर निषाद , केवट मल्लाह समाज के लोगों ने दिखाई एकजुटता 

Aman Samachar

कार का सयलेंसर चोरी करने वाले गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार , 25 सायलेंसर बामद 

Aman Samachar

मेरी वसुंधरा अभियान के तहत निसर्ग के पंचतत्व के संरक्षण व संवर्धन करने का जिप ने लिया निर्णय

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया एक ओपीडी प्रॉडक्ट डिजिटल केयर मैनेजमेंट

Aman Samachar
error: Content is protected !!