Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आरटीआई के तहत जानकारी न देने वाले मनपा के 21 अधिकारीयों पर लगा पौने तीन लाख रूपये से अधिक दंड 

ठाणे [ युनिस खान ] सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी जाने वाली जानकारी न देने में ठाणे मनपा के 21 अधिकारीयों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गयी है।   राज्य सूचना आयुक्त ने वर्ष 2020-21 में नागरिकों द्वारा मांगी गई सूचना को अस्वीकार करने पर करीब 21 अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में ठाणे मनपा का नगर विकास विभाग पहले क्रमांक पर है जिसके चार अधिकारियों पर जुर्माना लगाया गया है।
मनसे के संतोष निकम ने ठाणे मनपा को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सूचना देने से इनकार करने वाले अधिकारियों और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। जिसके अनुसार यह जानकारी मनपा के स्थापना विभाग द्वारा निकम को उपलब्ध कराई गई है। दंडात्मक कार्रवाई के लगभग 53 मामले सूचीबद्ध किए गए हैं।  इन 53 मामलों में करीब 21 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है।  इनमें नगर विकास के सर्वाधिक 4, उसके बाद कार्मिक 2 ,  विद्युत विभाग 2 , कार्यपालक अभियंता 2 ,  चिकित्सा विभाग 1 , वृक्ष प्राधिकरण विभाग का 1 अधिकारी शामिल है।  जुर्माना राशि 2,500 रुपये से 40,000 रुपये तक लगायी गयी  है।  पूर्व स्थापना अधीक्षक रश्मि गायकवाड़ को 40,000, नगर विकास के अतुल काले को 25,000;  महेश रावल को 18,000, वर्तक नगर प्रभाग समिति के अधीक्षक बालू पिचड़ को 5,000, वैजयंती देवगीकर को 10,000, चिकित्सा अधिकारी को 32,000 ,  इस्टेट विभाग के प्रदीप घाडगे को 32000, वृक्ष प्राधिकरण के दिनेश गावड़े को 15,000, लोकमान्य के कार्यकारी अभियंता संदीप सावंत को 30,000 रूपये इस तरह कुल 2 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जानकारी न देने वालों के नाम और दंड की राशि वेबसाइट पर प्रकाशित करने के लिए संतोष निकम ने निर्देश देने की मनपा आयुक्त और कोकण विभागीय आयुक्त से मांग की है। इस तरह यह स्पष्ट है कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा आरटीआई अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा है ताकि उनके हितों को खतरा न हो।  सूचना का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जा रहा है।  अत: ठाणे मनपा के साथ-साथ कोंकण विभागीय आयुक्त की वेबसाइट पर सूचना से इनकार करने वाले अधिकारियों और उन पर लगाए गए जुर्माने की जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, साथ ही जुर्माने की राशि को उनके वेतन से काटा जाना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

माँ सहित तीन बच्चों की सड़ी अवस्था में जंगल के पेड़ में लटकती लाश मिलने से सनसनी , पिता ने की आत्महत्या की कोशिस

Aman Samachar

जनभागीदारी से स्वच्छता बढ़ाने के लिए मनपा ने की प्रतियोगिता की घोषणा

Aman Samachar

एनएआर-इंडिया परियोजनाओं को देश भर के 2000 रियलटर्स के साथ 1000 करोड़ रुपये के व्यवसाय का लक्ष  

Aman Samachar

दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के सेंटर नजदीक करने की मांग

Aman Samachar

सेलिब्रिटी जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ शॉपर्स स्टॉप ने इस साल के ब्यूटी फेस्टिवल “शोस्टॉपर्स” की शुरुआत

Aman Samachar
error: Content is protected !!