Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर की पुरानी व जर्जर इमारतों के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए महापौर ने किया सरकार अभिनन्दन 

 

ठाणे [ युनिस खान ] महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में  महाविकास अघाड़ी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने अवसर समय पुरानी व जर्जर इमारतों के पुनर्विकास के निर्णय से नागरिकों को लाभ मिलने का मार्ग खुल गया है। इस दौरान शहर विकास विभाग द्वारा कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे मनपा द्वारा 6 मीटर सड़क की चौड़ाई 9 मीटर तक बढ़ाने के प्रस्ताव को  हरी झंडी दी है। इससे पुराने ठाणे शहर के हजारों नागरिकों को लाभ मिलने वाला है। महापौर नरेश म्हस्के ने ठाणे मनपा के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए शहर विकास मंत्री और ठाणे जिला पालकमंत्री एकनाथ शिंदे को धन्यवाद दिया है।
                गौरतलब है कि पुराने शहर में पुरानी और जर्जर इमारतों के पुनर्विकास में सकरी सड़कों के चलते बाधा आ रही थी। सड़क सकरी होने के चलते पुराने शहर के साथ कई इलाके में पुरानी व जर्जर इमारितों के पुनर्निर्माण संभव नहीं हो पा रहा था। इमारतों के पुनर्निर्माण के लिए प्रोत्साहन एफएसआई आदि का लाभ नहीं मिलने से संभव नहीं हो रहा था। कई सालों से ठाणे के कुछ नागरिक खतरनाक इमारतों में जान हथेली पर रखकर रह रहे हैं। पुरानी इमारतों के पुनर्निर्माण का मुद्दा लेकर अनेक लोगों ने नगर विकास मंत्री शिंदे से मुलाकात कर समस्या को सुलझाने का निर्णय लेने की मांग किया था। इसके लिए  लिए इन सड़कों के चौड़ीकरण की मांग की थी. इस संबंध में ठाणे मनपा ने सड़कों की चौड़ाई 6 मीटर से बढ़ाकर 9 मीटर करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी थी और इसे अंतिम मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ठाणे में पुरानी और जर्जर इमारतों के पुनर्विकास के  प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नागरिकों की ओर से महापौर नरेश म्हस्के ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और नगर विकास मंत्री और ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त किया।

संबंधित पोस्ट

नगर सेविका के आन्दोलन के खेल के मैदान पर बाड व फलक लगाने का आयुक्त ने दिया आश्वासन

Aman Samachar

ठाणे शहर में भगवान परशुराम का स्मारक बनाने की मांग

Aman Samachar

ज्ञान गंगा एजुकेशन ट्रस्ट में मनाया गया हिंदी दिवस 

Aman Samachar

अनधिकृत रेती उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई कर तहसीलदार ने किया 80 लाख की मशीनरी व रेती नष्ट 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा द्वारा 30 से 44 वर्ष के नागरिकों को दिया जाएगा कोरोना का टीका

Aman Samachar

न्यूगो ने दूसरी वर्षगांठ मनाई, कार्बन उत्सर्जन से मुक्त 45 मिलियन से ज्यादा किमी की यात्रा की 

Aman Samachar
error: Content is protected !!