Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 नागरिकों की समस्या समाधान के लिए शिवसेना पदाधिकारियों की नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर का विकास कार्य सहित नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए   भिवंडी शहर शिवसेना पदाधिकारियों के शिष्टमंडल नें नगरविकास मंत्री तथा पालकमंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट की.मंत्री शिंदे से शिष्टमंडल ने शहर के विकास कार्यों को गति प्रदान करने एवं जनहित मुद्दों के समाधान की अपील की.शिष्टमंडल में शिवसेना भिवंडी शहर सचिव महेंद्र कुंभारे, विधानसभा सचिव गोकुल कदम, दिलीप कोंडलेकर, उप शहरप्रमुख मनोज पाटील, गोपीनाथ काटेकर, उमेश कोंडलेकर, विरेंद्र पाटील, राकेश मोरे, सुरेश कारेकर, मनोज गगे, इम्तियाज अन्सारी, संजय काबूकर, राहुल चौधरी व प्रसाद पाटील आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.

           गौरतलब हो कि भिवंडी शहर के विकास व मूलभूत समस्याओं के निराकरण को लेकर नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना शिष्टमंडल नें बैठक कर चर्चा की.शिवसेना शहर सचिव महेंद्र कुंभारे नें स्व.मीनाताई ठाकरे रंगायतन मरम्मत,शहर की नागरिकों की मूलभूत सुविधा,आरसीसी सड़क निर्माण,मेट्रो निर्माण सहित शहर विकास व नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के प्रमुख मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की.मंत्री शिंदे नें सभी बातों को बेहद गंभीरता से सुनकर समस्याओं के समाधान के लिए मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख को फोन कर शहर के विविध विकास कार्यों पर चर्चा कर कार्यों को गति प्रदान करने का निर्देश दिया.मंत्री शिंदे ने आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए जल्द ही भिवंडी में शिवसैनिको का मेलावा किये जाने सहित चुनाव जीतकर शिवसेना का महापौर बनाये जाने के लिए शिवसैनिकों को कड़ी मेहनत किये जाने का निर्देश दिया.शिवसैनिकों ने शहर विकास कार्यों को गंभीरता से लेने के लिए मंत्री शिंदे का आभार प्रकट किया .

संबंधित पोस्ट

अन्नदान देने वाला अन्नदाता व रक्तदान देने वाला ही जीवनदाता – विधायक महेश चौगुले

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के का ट्रैलर 13 जनवरी को किया जाएगा रिलीज

Aman Samachar

क्वारंटाइन सेंटर का दौराकर विरोधी पक्षनेता ने वैद्यकीय अधिकारी नियुक्त करने की मांग की

Aman Samachar

कार्यालय के अधिकारीयों के कोरोना पॉजिटिव होने पर मुख्यमंत्री योगी हुए आयसोलेट

Aman Samachar

बहुत जल्द रिलीज होगी भोजपुरी फ़िल्म खाकी मेरा ईमान

Aman Samachar

बुटिबोरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, शशिकांत कोठारकर बने अध्यक्ष

Aman Samachar
error: Content is protected !!