Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने पहली किश्त में ओएनडीसी की 5.97% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ₹10 करोड़ का किया निवेश 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) भारत सरकार के तहत वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य डिजिटल नेटवर्क पर वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान के सभी पहलुओं के लिए खुले नेटवर्क को बढ़ावा देना है। ओएनडीसी किसी भी विशिष्ट प्लेटफॉर्म से स्वतंत्र, खुले विनिर्देशों और खुले नेटवर्क प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए, ओपन-सोर्स पद्धति पर आधारित है।

           ओएनडीसी को 30 दिसंबर 2021 से क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) और प्रोटियान ई-गव टेक्नोलाजीज लिमिटेड (Protean eGov Technologies Limited) के शुरुआती निवेश के साथ शामिल किया गया था। ओएनडीसी से सम्पूर्ण मूल्य श्रृंखला को डिजिटाइज़ करने, परिचालन को मानकीकृत करने, आपूर्तिकर्ताओं के समावेशन को बढ़ावा देने, रसद (लोजिस्टिक्स) में दक्षता प्राप्त करने और लगभग सभी प्रकार के व्यवसायों के लिए उपभोक्ताओं हेतु मूल्य बढ़ाने की अपेक्षा है।

          वर्तमान प्लेटफॉर्म-केंद्रित डिजिटल कॉमर्स मॉडल में, खरीदारों और विक्रेताओं को व्यापार लेनदेन करने के लिए एक ही प्लेटफॉर्म/एप्लिकेशन का उपयोग करना चाहिए। ओएनडीसी के नेटवर्क केंद्रित मॉडल के साथ, खरीदार एक सामान्य नेटवर्क पर, विभिन्न प्लेटफार्मों पर विभिन्न विक्रेताओं द्वारा वर्तमान में प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं तक पहुंचने में सक्षम होंगे, जिससे नेटवर्क अंतर संचालित (इंटरऑपरेबल) हो जाएगा।

       पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के बोर्ड ने पूर्व में अपनी बैठक में,  9.5% की इक्विटी हिस्सेदारी के साथ ओएनडीसी में निवेश करने की मंजूरी दी थी| तदनुसार, बैंक ने अपने बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, अपनी पहली किश्त में ओएनडीसी की 5.97% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ₹10.00 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

संबंधित पोस्ट

बीओबी (बॉब) फाइनेंशियल और नैनीताल बैंक ने को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस रुपे क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च

Aman Samachar

टीकों के निर्माण से लेकर टीकाकरण तक की प्रक्रिया कई चरणों से गुजरकर होती है पूरी

Aman Samachar

मकदूम शाह की दरगाह पर गणेश यादव ने देश में शांति , समृद्धि और भाईचारे के लिए मांगी मन्नत

Aman Samachar

 विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर हम अपनी आँखों की सेहत को प्राथमिकता दें – डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय नौसेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

दिव्यांग कल्याण योजना के तहत 190 पात्र लोगों को 5 फरवरी को मनपा देगी घरों का कब्ज़ा

Aman Samachar
error: Content is protected !!