Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

दोगुने जोश, तंदुरुस्ती और मौज-मस्ती के साथ हुई बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सन रन की वापसी

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज ‘सन रन’ के दूसरे संस्करण की घोषणा की, जिसका आयोजन रविवार, दिनांक 29 जनवरी, 2023 को किया जाएगा, जो निश्चित तौर पर मुंबईवासियों को जबरदस्त उत्साह व आनंद की भावना से सराबोर कर देगा! मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड गार्डन से शुरू होने वाली इस रेस में दो श्रेणियां शामिल होंगी – 10 किमी के बॉब प्रो रन को समय पर पूरा करना होगा जबकि 5 किमी के बॉब फन रन को पूरा करने के लिए समय की पाबंदी नहीं होगी। इसके अलावा, बैंक ने ज़ुम्बा सेशन और लाइव डीजे सहित लोगों को पसंद आने वाली कई रोचक गतिविधियों की योजना बनाई है। भारत की बैडमिंटन सुपरस्टार और बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ब्रांड एंडोर्सर, सुश्री पी.वी. सिंधु इस दौड़ में भाग लेने वाले धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

           बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ‘सन रन 2.0’ में 4,000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है, जिसका उद्देश्य सेहतमंद जीवन-शैली को अपनाने की एक-जैसी सोच रखने वाले लोगों को एक साथ लाना है। रजिस्ट्रेशन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा। ‘सन रन’ में शामिल होने की इच्छा रखने वाले लोग https://www.bankofbaroda.in/bankofbarodasunrun पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

     श्री पुरुषोत्तम, मुख्य महाप्रबंधक – रिटेल लायबिलिटीज, मार्केटिंग, एवं गवर्नमेंट बिजनेस, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, ने कहा, “हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि दौड़ना, चलना–फिरना और सक्रिय रहना हमारी ज़िंदगी के लिए काफी मायने रखता है, साथ ही हमारी शारीरिक व मानसिक सेहत पर इनका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है ‘सन रन 2.0′ की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है और हमें उम्मीद है कि धावकों की बिरादरी एकजुट होकर इस दौड़ में भाग लेगी क्योंकि यहाँ हम फिटनेस, सेहत और मौज–मस्ती के बंधन में बंधने वाले हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा का ‘सन रन 2.0′ बेहद रोमांचक और मस्ती से भरा आयोजन साबित होगा।”

        पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष 3 विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा, साथ ही इस में भाग लेने वाले सभी धावकों को एक पदक और ई-प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी प्रतिभागियों को ‘सन रन 2.0 किट’ दिया जाएगा, जिसमें टाइम्ड चिप बिब, टी-शर्ट, मेडल, सर्टिफिकेट और रिफ्रेशमेंट शामिल हैं। इस आयोजन के लिए पार्किंग, बैगेज काउंटर और शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है।

       बैंक ऑफ़ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय के बाद, वर्ष 2019 में ‘सन रन’ के पहले संस्करण का आयोजन किया गया था। इन तीनों संस्थानों के एक साथ आने का उत्सव मनाते हुए, सन रन 1.0 को सभी कर्मचारियों के बीच टीम भावना और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया था। इस साल दौड़ का दायरा बढ़ाया गया है, और इसमें बैंक कर्मचारियों के अलावा आम जनता को भी शामिल किया गया है।

      बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ‘सन रन 2.0’ के लिए बॉब फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड सह-भागीदार की भूमिका निभा रहे हैं। इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, चोला एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड इस कार्यक्रम के सहयोगी भागीदार हैं।

संबंधित पोस्ट

फसल बीमा योजना के जनजागरण के लिए चित्ररथ का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar

भाजपा नगर सेवक मनोहर डुंबरे व अर्पण फ़ौंडेशन की ओर से कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

Aman Samachar

बर्डफ्लू के लिए मनपा ने नियंत्रण कक्ष शुरू कर मृत पक्षियों की जानकारी देने का किया आवाहन

Aman Samachar

मिशन ‘अपराजिता सिंह’ मानवता और सहयोग की मिसाल

Aman Samachar

एमजीएल का बैद्यनाथ एलएनजी प्रायवेट लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम

Aman Samachar

 स्वच्छता व वृक्षारोपण कर शिवशान्ति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने मनाया नव वर्ष 

Aman Samachar
error: Content is protected !!