Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मेट्रो 4 के कार्यों का निरीक्षण कर मानसून पूर्व सड़क का कार्य पूरा कराने का नगर विकास मंत्री ने दिए निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ]  मुंबई वडाला से कासर वडवली मेट्रो 4 रेल मार्ग के ठाणे  शहर में चल रहे कार्यों के साथ-साथ इस मार्ग पर सड़क के कार्यों का आज नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के मौसम से पहले मेट्रो लाइन के नीचे की सड़कों की मरम्मत और सर्विस रोड का काम पूरा कराने का निर्देश दिया है।
इस दौरान पूर्व महापौर नरेश म्हस्के, मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा, यातायात पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटिल के साथ एमएमआरडीए, मुंबई मेट्रो कॉर्पोरेशन, एमएसआरडीसी, सार्वजनिक निर्माण विभाग और मनपा के अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके नगर विकास मंत्री शिंदे ने कहा कि मेट्रो मुंबई महानगरीय क्षेत्र में यातायात को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ सड़कों और रेलवे पर तनाव को कम करने के लिए उपयोगी है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिलेगी।  मेट्रो 4 मार्ग शुरू होने से वडाला से भिवंडी तक का क्षेत्र फास्ट ट्रांसपोर्ट से सीधे जुड़ जाएगा।  संबंधितों को ठाणे में मेट्रो के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।  मुलुंड से कासर वडवली तक यातायात बाधित न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।  मेट्रो के काम की समीक्षा के बाद जरूरत पड़ने पर मेट्रो पीलर की जगहों पर बैरिकेटस लगाकर अन्य जगहों के बैरिकेटस को हटाया जाएगा। साथ ही मानसून के दौरान सड़क पर कहीं भी मलबा और गड्ढों से बचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेट्रो का काम जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
वडाला से कासर वडवली मेट्रो 4 मार्ग ठाणे शहर से होकर गुजरता है इस मेट्रो लाइन पर काम जोरों पर है।  ठाणे शहर में मोडेला नाका से कासर वडवली मार्ग पर चल रहे मेट्रो कार्यों की प्रगति के साथ-साथ इस मेट्रो लाइन के तहत सड़कों पर चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही मेट्रो के खंभों के नीचे डिवाइडर का काम मानसून से पहले पूरा कर लिया जाए। इस आशय का निर्देश नगर विकास मंत्री शिंदे ने संबंधित अधिकारियों को दिया है।

संबंधित पोस्ट

ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, चेन्नई ने अपने 16वें और 17वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

Aman Samachar

पुनर्प्रक्रियाकृत पानी से 15 वर्षों में मनपा को मिलेगा 494 करोड़ रूपये का राजस्व 

Aman Samachar

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड  ने ‘आकाश के चैंपियंस’ को किया सम्मानित

Aman Samachar

वायरस से बचने का प्रभावी तरीका कमरों को वेंटिलेशन युक्त रखना आवश्यक – विजय जोशी

Aman Samachar

फ़िल्म अभिनेता कुशल पांडेय इश्क़ बनारस की शुटिंग में व्यस्त

Aman Samachar

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने सायन अस्पताल के शिशु वार्ड को दान किए कंबल

Aman Samachar
error: Content is protected !!