Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में प्रीमियम कारों की प्रमुख निर्माता कंपनी, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड, ने आज न्यू सिटी (पेट्रोल) और न्यू सिटी ई:एचईवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। इन कारों का एक्‍सटीरियर स्‍पोर्टी स्‍टाइल का है, कार के केबिन में यात्रियों की सुरक्षा में बढ़ोतरी, कनेक्टिविटी और सुविधाओं के लिए ढेर सारे फीचर जोड़े गए हैं। कार के ये दोनों मॉडल ई5 फ्यूल पर बीएस-6 आरडीई कॉम्‍प्‍लाएंट और ई20 मैटेरियल कॉम्‍पैटिबल हैं।

        न्यू होंडा सिटी के लॉन्‍च पर होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ श्री ताकुया त्सुमुरा ने कहा, “होंडा सिटी हमारे बिजनेस का सबसे मजबूत स्तंभ है। इन कारों ने भारत में मिड-साइज सेडान सेग्मेंट को नए सिरे से पारिभाषित किया है और अपने 25 साल के गौरवशाली सफर में बहुत कामयाबी हासिल की है। भारत मॉडल के लिए एक प्रमुख मार्केट है, इसलिए हम नए स्पोर्टी लुक, अत्‍याधुनिक सुरक्षा, कनेक्टिविटी और सुविधा के लिए तमाम नए फीचर्स से लैस न्यू होंडा सिटी को लॉन्च कर काफी उत्साहित है। हमें पक्‍का भरोसा है कि हमारे ग्राहक जोकि अपने वाहन को खरीदने के दौरान में सुरक्षा और पर्यावरण को ज्‍यादा प्राथमिकता देते हैं, न्‍यू सिटी की प्रशंसा करेंगे। होंडा न्यू सिटी के पेट्रोल लाइन-अप में होंडा सेंसिग एप्लिकेशन का विस्तार किया गया है।  और सिटी ई:एचईवी में नया ग्रेड पेश किया गया है। यह नए फीचर्स होंडा की सुरक्षा, पर्यावरण के अनुकूल और ईंधन की बचत करने वाले वाहनों को बढ़ावा देने के वैश्विक विजन से मेल खाते हैं। यह वाहन आज के उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा करते हैं।”

        न्यू सिटी को डायमंड चेक के फ्लैग पैटर्न और न्यू स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल के साथ नया स्टाइलिश लुक दिया गया है। इस कार में नए तरीके से डिजाइन किए गए फ्रंट बंपर के साथ कार्बन में लिपटी हुई लोअर मोल्डिंग, स्पोर्टी फॉग लैंप गार्निश, स्पोर्टी कार्बन रैप्ड डिफ्यूजर के साथ नया रियर बम्‍पर, बॉडी कलर्ड स्पोर्टी ट्रंक विप स्पॉयलर और नए डिजाइन का आर-16 ड्यूल टोन डायमंड-कट-मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स मिलते हैं। अब न्यू सिटी  को ज्यादा आकर्षक और सबसे अलग ओब्सीडियन ब्लू पर्ल कलर में लॉन्च किया गया है।

       वर्ष 2050 तक होंडा के वाहनों में ‘जीरो कोलिजन फैटेलिटीज’ के लिए प्रयास करने के लिए होंडा के ग्लोबल सेफ्टी विजन के अनुरूप न्यू सिटी (पेट्रोल) कार अब होंडा सेंसिंग फीचर के साथ आती है। यह ड्राइवर की सहायता करने वाली उन्‍नत तकनीक दुर्घटना के खतरे को कम से कम करने के लिए ड्राइवर को सतर्क करती है। कुछ मामलों में यह तकनीक हादसों को टालने या उसकी गंभीरता को कम करने का संकेत देती है।  सिटी ई:एचईवी को भी होंडा सेंसिंग से लैस किया गया है, जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल फंक्शन में “लो स्पीड फॉलो” का अतिरिक्त फीचर दिया गया है, जिससे ट्रैफिक में कम रफ्तार से गाड़ी चलाने, रुकने और ट्रैफिक में गाड़ियों के आगे बढ़ने पर सड़क पर आपकी गाड़ी से पीछे चल रही गाड़ियों से दूरी बनाने में ड्राइवर की मदद मिलती है। सिटी पेट्रोल और सिटी ई:एचईवी दोनों में होंडा सेंसिंग की सुरक्षा खूबियों की श्रृंखला में “लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम” का नया फीचर जोड़ा गया है, जो उस ड्राइवर को उस स्थिति में अलर्ट करते हैं, जब ट्रैफिक जाम या ट्रैफिक लाइट्स में गाड़ी खड़ी रहने के दौरान आपकी कार के पीछे चल रहा वाहन आगे बढ़ना शुरू करता है।

संबंधित पोस्ट

राज्य में 15 दिनों का नया लाक डाउन लागू ,आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलने की है अनुमति

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता ग्लोबल रिटेल बैंकिंग इनोवेशन अवार्ड, 2023

Aman Samachar

बगैर स्वैब लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट बनाने वाले कोविड सेंटर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Aman Samachar

 बैंक ऑफ बड़ौदा ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक आत्मानिर्भर भारत रन अल्ट्रा-मैराथन  कुमार अजवानी सम्मानित

Aman Samachar

पल्लाडियन पार्टनर्स एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड ने प्राप्त किया सम्मान

Aman Samachar

15 दिन का वेतन महापौर निधि में देने के प्रस्ताव रद्द होने से कमचारियों में ख़ुशी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!