Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में मुलुंड में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

मुंबई [ युनिस खान ] केंद्र  में बैठी मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई , बेरोजगारी , चरमराती अर्थ व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जमकर आलोचना किया । विदेशों में अपनी वाहवाही के लिए हमारे बच्चों को दी जाने वाली वैक्सीन को विदेशों में भेज दिया गया है । केंद्र में बैठी मोदी सरकार को अपने नागरिकों से अधिक विदेश की चिंता है ।
                     मुलुंड कांग्रेस द्वारा सब्जी मार्केट,मुलुंड( प) इलाके में मानव श्रृंखला बना कर केंद्र में बैठी भाजपा नेतृत्व की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व चरण सिंह सप्रा (कार्याध्यक्ष – मुंबई कांग्रेस) ने किया। इसमें सुनील गंगवानी ( महाचाचिव – मुंबई कांग्रेस), बी के तिवारी (पूर्व नगरसेवक), उत्तम गीते (कार्याध्यक्ष – जिला कांग्रेस), डॉ आर आर सिंह (मा कार्याध्यक्ष – जिला कांग्रेस), डॉ सचिन सिंह (अध्यक्ष – युवा ब्रिगेड एसोसिएशन), हिरामन संसारे, बबिता गुप्ता (उपाध्यक्ष – जिला महिला कांग्रेस) सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ता अपने अपने हाथों में फलक ” मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेशों में क्यों भेज दिया” जैसे नारे लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे।

संबंधित पोस्ट

स्‍टरलाइट पावर ने जम्‍मू कश्‍मीर में पीएफसी से किश्‍तवाड़ ट्रांसमिशन प्रोजेक्‍ट का किया अधिग्रहण

Aman Samachar

बॉब फाइनेंशियल ने 1 मिलियन क्रेडिट कार्ड का आंकड़ा किया पार

Aman Samachar

भिवंडी में धोकादायक इमारत गिरने से 5 लोग घायल,1 गंभीर

Aman Samachar

जिंदगी हिट के बाद होम क्रेडिट इंडिया ने जारी किया खुशियों में देर कैसी के नाम से दूसरा ब्रांड कैंपेन

Aman Samachar

रेनो क्विड साल का सबसे शानदार प्री-ओन्ड स्मॉल हैचबैक घोषित 

Aman Samachar

चुरू नागरिक संघ के स्नेह सम्मेलन में चुरू के सपूत ओमप्रकाश शर्मा हुए सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!