Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

म्हाडा सोसायटियों की समस्या सुलझाकर राकांपा ने नागरिकों को दी राहत  – आनंद परांजपे

ठाणे [ युनिस खान ] पचपाखड़ी, सावरकर नगर म्हाडा सोसायटियों के लीज रेंट और एनए टैक्स पर ब्याज व जुर्माना माफ करके नागरिकों को राहत मिली है। राकांपा शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ने कहा है कि राकांपा के मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने नागरिकों के हित में निर्णय लिया है।
         पांचपखाड़ी, सावरकर नगर क्षेत्र में म्हाडा की 110 सोसायटी हैं। इन सोसायटियों की जमीन अभी भी म्हाडा के स्वामित्व में है। स्थानीय नागरिक एनए कर देने को तैयार हैं। इस पर ब्याज के साथ-साथ लीज रेंट भी वसूला जा रहा था, नागरिकों के लिए इस राशि का भुगतान करना मुश्किल हो रहा था।  स्थानीय लोगों द्वारा मामला पूर्व नगर सेवक अमित सरैया के संज्ञान में लाए जाने के बाद गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड के साथ मिलकर इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है। परांजपे और अमित सरैया ने स्थानीय लोगों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसके पीछे के तथ्यों का खुलासा किया।  इस मौके पर मयूर शिंदे भी मौजूद थे।
          परांजपे ने कहा कि म्हाडा के सावरकर नगर, वसंत विहार, पांचपखाड़ी, पवार नगर जैसे विभिन्न स्थानों पर कालोनियां हैं।  पिछले कई सालों से म्हाडा के लीज रेंट और एनए टैक्स पर ब्याज और जुर्माने का मुद्दा कम आय वालों के लिए एक बड़ी समस्या रही है। राकांपा के पूर्व नगर सेवक अमित सरैया ने बताया कि  6 अक्टूबर 2021 को डा आव्हाड को एक पत्र दिया।  जिसके बाद उन्होंने 1 अप्रैल 1998 से 31 मार्च 2022 तक लीज रेंट और एनए टैक्स पर ब्याज की छूट की मांग की। इस पर गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड ने 12 अक्टूबर 2021 को अमित सरैया की उपस्थिति में म्हाडा के सभी उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद, 8 मार्च, 2022 को, म्हाडा प्राधिकरण ने 1 अप्रैल, 1998 से 31 मार्च, 2022 तक लीज रेंट और एनए टैक्स पर ब्याज माफ करने का फैसला किया। परांजपे ने कहा कि नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए अमित सरैया और मयूर शिंदे ने बहुत अच्छा काम किया था।  इस फैसले का पूरा श्रेय अमित सरैया और मयूर शिंदे और स्थानीय लोगों को जाता है।
      उन्होंने कहा कि डा आव्हाड ने खुद लीज रेंट और एनए टैक्स पर ब्याज-जुर्माना माफ किया है। अब केवल नागरिकों को मूल कर देना होगा। नरेश म्हस्के के जिला प्रमुख बनने के बाद से सेना की संस्कृति बदल गई है। अब वह दुसरे के कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है।

संबंधित पोस्ट

कृषि सहित विविध विकास योजनाओं के लिए बैंक ऋण समय पर उपलब्ध कराएं –  राजेश नार्वेकर

Aman Samachar

विधवाओं को ‘गंगा भागीरथी’ संबोधित करने का प्रस्ताव वापस लेने की मांग

Aman Samachar

ओडिसी ने अपने सभी लि-आयन उत्‍पादों के लिए एक्‍सटेंडेड बैटरी वारंटी प्रोग्राम पेश किया

Aman Samachar

जिले में 17 हजार 975 घरकुल पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व पहली क़िस्त वितरण 

Aman Samachar

डॉ श्रीकृष्णनाथ पांचाल ने आज ठाणे जिलाधिकारी का पदभार संभाला

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश में 350 इलेक्ट्रिक बसों के लिए सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन से 3 बिलियन रुपये की सहायता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!