Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

बंटी- बबली सहेली के 42 तोला सोने के आभूषण ले उड़े

भिवंडी [ युनिस खान ] नारपोली पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र में एक सहेली से विश्वासघात कर बंटी-बबली की जोड़ी द्वारा 42 तोला सोने के आभूषण एवं 90 हजार नकद लेकर फरार होने की घटना प्रकाश में आई है.शिकायत के बाद नारपोली पुलिस ने बबली को गोवा से गिरफ्तार किया एवं बंटी फरार बताया जाता है.
         गौरतलब हो कि भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर दी गई जानकारी के अनुसार, कशेली स्थित एक इमारत में रहने वाली दिशा रवींद्र लखाणी व उनकी मित्र मोनालीशा पंकज रॉय व उसके पति प्रेमचंद भारती फ्लैट भाड़े से लेकर एक साथ रह रहे थे.एक दिन होटल में पार्टी करने के लिए सभी लोग गए. रात में घर वापसी पर मौके का फायदा उठाकर मोनालीशा पंकज रॉय व उसके पति प्रेमचंद भारती दिशा लखाणी के कपाट के लॉकर में रखे गए नकद 90 हजार रुपये सहित 42 तोला सोने के आभूषण कुल कीमत 7 लाख 73 हजार के मुद्देमाल लेकर रफूचक्कर हो गए.जानकारी के बाद पीड़ित महिला द्वारा चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. 
     चोरी की घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण नें पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर चोरी में लिप्त बंटी-बबली को शीघ्र पकड़ने का निर्देश दिया था.पुलिस उपायुक्त चव्हाण के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल, पुलिस निरीक्षक (अपराध) संभाजी जाधव के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटील की टीम में शामिल सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अनिल धिवार,पुलिस कर्मचारी बी बी चव्हाण ,एस बी जाधव,एन डी सोनगिरे,राजेश पाटील,जे एस बंडगर,वैशाली गोवारी, विजय ताटे ने मुखबिर व तांत्रिक सूचना के आधार पर तहकीकात की तब मालूम हुआ कि घटना में लिप्त बंटी, बबली गोवा में हैं.पुलिस टीम गोवा पहुंचकर महिला आरोपी मोनालीशा पंकज रॉय को गिरफ्तार करने में कामयाब रही एवम 26 तोला आभूषण बरामद किया.चोरी की घटना में लिप्त दूसरा आरोपी प्रेमचंद भारती (28) फरार हो गया.पुलिस नें आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जहां से 9 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी मिली है. पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण नें तहकीकात में शामिल पुलिस टीम की उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहना की है

संबंधित पोस्ट

एनएआर इंडिया व रीक ने रियल इस्टेट क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कन्वेंशन 2023 की मेजबानी की

Aman Samachar

ऐरोली में एक एक रात पांच घरों का ताला तोड़कर चोरी 

Aman Samachar

समाज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने से समाज और देश का विकास होगा – स्वामी संतोषानंद

Aman Samachar

527 टैंकरों से राज्य 634 गांवों व 1396 वाडियों में जलापूर्ति शुरू 

Aman Samachar

मानसूनी बीमारियों से निपटने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था सुसज्ज 

Aman Samachar

राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाकर लोगों को राहत दे – निरंजन डावखरे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!