Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में आकाश+बायजू के 1,723 छात्रों का शानदार प्रदर्शन

13 छात्रों ने इंटरनेशनल रैंक 1  और 19 छात्रों ने जोनल रैंक 1 हासिल किया 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] कंप्टीटिव एग्जामिनेशंस में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए आकाश+बायजू के 1,723 छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में अपना परचम लहराया है। ओलंपियाड में तेरह छात्रों ने इंटरनेशनल रैंक 1 जबकि, उन्नीस छात्रों ने सफलतापूर्वक जोनल रैंक 1 हासिल किया।

        बेहतरीन रिजल्ट्स के बारे में बताते हुए आकाश+बायजू के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री आकाश चौधरी ने कहा, “प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी जीत का सिलसिला हमने सफलतापूर्वक बरकरार रखा है। ओलंपियाड का परिणाम हमारे छात्रों और शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों और हमारी तरफ से उपलब्ध कराई जाने वाली उच्च गुणवत्ता वाली टेस्ट प्रिपरेशन के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। मैं सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

       इंटरनेशनल रैंक 1 हासिल करने वाले कक्षा VIII के छात्रों में गुड़गांव के प्रद्योत सेनापति, नोएडा के आरव श्रीवास्तव, भटिंडा के अनमोल कुमार, नारनौल के भव्य गुणवाल, नोएडा की नंदिता झा, अकोला के सिद्धदेश शिवाजी मुसाले, कोलकाता के अद्रिका साहा और नवोनिल दास शामिल हैं। वहीं कक्षा X के इंटरनेशनल रैंक 1 पाने वाले छात्रो में चेन्नई की शंमथी, बेंगलुरु की सनवी जैन, हरिद्वार के राघव अग्रवाल, करनाल से अमित सिंह निथरवाल और कोलकाता के प्रियांशु सरकार शामिल हैं।

    इस साल इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में आकाश+बायजू के 1,458 ऑफलाइन क्लासरूम स्टूडेंट्स और 238 डिजिटल क्लासरूम स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है। स्कूली स्तर पर भविष्य के साइंटिस्ट्स, टेक्नोलॉजिस्ट्स और आईटी टैलेंट्स की पहचान करने और उनके टैलेंट को निखारने के मकसद से साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा कक्षा 1 से कक्षा 12 के छात्रों के लिए इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड (आईएमओ) का आयोजन किया जाता है।

       आकाश+बायजू का लक्ष्य छात्रों को एकेडमिक सफलता हासिल करने में उनकी मदद करना है। करिकुलम व कंटेंट डेवलपमेंट और फैकल्टी ट्रेनिंग व मॉनिटरिंग के लिए आकाश+बायजू की नेशनल एकेडमिक टीम की देखरेख में इसका एक सेंट्रलाइज्ड इन-हाउस प्रोसेस है। साल-दर-साल, आकाश+बीवाईजेयू के छात्रों ने विभिन्न मेडिकल और इंजीनियरिंग इंट्रेस एक्जाम्स और एनटीएसई, केवीपीवाई और ओलंपियाड्स जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में एक प्रूवेन सेलेक्शन ट्रैक रिकॉर्ड दर्शाया है।

संबंधित पोस्ट

जिला सामान्य अस्पताल में मॉडल एंटी रैबीज क्लिनिक स्थापना में तेजी लाएं –  उप जिलाधिकारी

Aman Samachar

सफाई मित्र अमृत सम्मान से स्वास्थ्य कमचारियों को मनपा ने किया सम्मानित 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महराज अस्पताल का मनपा आयुक्त ने दौराकर विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

Aman Samachar

कोंकण विभागीय आयुक्त रूबल अग्रवाल ने जिलाधिकारी कार्यालय में अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा

Aman Samachar

मैजिकब्रीक्स ने रियल एस्टेट सेक्टर की अप -टु -डेट जानकारी के लिए लाई नई सुविधा मैजिकहोम्स

Aman Samachar

ठाणे कलवा में खारभूमि हड़पने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!