Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हीरानंदानी परिसर की टंकी से दुसरे क्षेत्र को पानी देने के निर्णय पर स्थाई समिति ने लगायी रोक

ठाणे [ युनिस खान ] हीरानंदानी इस्टेट क्षेत्र में पानी की किल्लत के बावजूद यहाँ के टैंक से एक बड़े बिल्डर के रिहायसी परिसर में पानी की आपूर्ति करने की मनपा के कुछ अधिकारीयों ने प्रयास किया। भाजपा नगर सेविका अर्चना मनेरा द्वारा मामले को स्थायी समिति में उठाने पर  अध्यक्ष संजय भोईर ने तत्काल संबंधित आवास परिसर में जलापूर्ति स्थगित करने का आदेश दिया है।
हीरानंदानी इस्टेट में पानी की आपूर्ति के लिए पानी की टंकी बनाई गई है।  लेकिन बढ़ती आबादी को देखते हुए पानी की आपूर्ति नाकाफी होती जा रही है। हीरानंदानी जलकुंभ में अधिक पानी की उपलब्धता बताते हुए हीरानंदानी में पानी की कमी को नजरअंदाज कर कुछ मनपा  अधिकारियों ने वाघबिल रोड पर एक बड़े बिल्डर द्वारा बनाई गई बहुमंजिला इमारत के आवास परिसर में पानी की आपूर्ति करने का फैसला किया था। हीरानंदानी इस्टेट से पानी की आपूर्ति करने वाले निर्णय का नागरिकों ने कड़ा विरोध किया।  बावजूद इसके मनपा की ओर से अनदेखी की जा रही है। नतीजतन हीरानंदानी इस्टेट परिसर में पानी की किल्लत बढ़ जाएगी।
स्थायी समिति की बैठक में स्थानीय भाजपा नगर सेविका अर्चना मनेरा ने यह मुद्दा उठाया।  उन्होंने कहा कि दुसरे परिसर में पानी की आपूर्ति से हीरानंदानी इस्टेट के नागरिकों की समस्या  बढ़ेगी।  उन्होंने यह भी कहा कि उक्त बिल्डर मनपा की शर्तों का उल्लंघन किया है। इसके बाद स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय भोईर ने हीरानंदानी जलकुंभ से बड़े आवास परिसर में पानी की आपूर्ति के निर्णय को स्थगित करने का आदेश दिया। अध्यक्ष ने पाइपलाइन बिछाने को भी स्थगित कर दिया और उक्त बिल्डर को अपने खर्च से पानी की टंकी बनाने का आदेश दिया।
नगर सेविका मनेरा ने संबंधित आवास परिसर को सीसी देते समय पानी की टंकी व विकास योजना में 40 मीटर व 30 मीटर डीपी सड़क बनाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिल्डर ने पानी की टंकी व सड़क का कार्य अपने खर्चे पर करने का शपथ पत्र भी दिया था।  मनपा बताया गया कि सड़क बनाकर ही जलकुंभ का काम चल रहा है। उसके बाद हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के फेज-1 को मनपा के अधिकारियों ने ‘सीसी’ में शर्तों को पूरा किए बिना ‘ओसी’ दे दी है।  इस पर अर्चना मनेरा समेत स्थायी समिति के सदस्यों ने नाराजगी जताई।

संबंधित पोस्ट

ऑर्किड – 22 वें वर्ल्ड एडुकेशन सम्मिट में इंटरनेशनल स्कूल को एसटीईएएम शिक्षा में उत्कृष्ट मान्यता 

Aman Samachar

बुधवार को शहर के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति बंद 

Aman Samachar

दो सहेलियों की मुरबाड जंगल के एक पेड़ से लटकता मिला शव

Aman Samachar

 कोरोना काल में दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ताओं की याद में वृक्षारोपण मुहीम शुरू 

Aman Samachar

कचरे की दुर्गन्ध से परेशान नागरिकों में बीमारी फैलने की आशंका 

Aman Samachar

भाजपा नगर सेविका के जनसंपर्क कार्यालय का सांसद व विधायक के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!