Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आरटीई प्रवेश प्रक्रिया की अवधि 29 अप्रैल तक बढ़ी 

ठाणे [ युनिस खान ] शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के प्रवेश की आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के लिए चयनित बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने की समय सीमा 29 अप्रैल, 2022 तक बढ़ा दी गई है। बच्चे के माता-पिता से अपील है कि निर्धारित समय के भीतर प्रवेश सुनिश्चित कराने की अपील भाऊसाहेब कारेकर ने ने किया है।
        आर.टी.ई.  राज्य स्तर पर प्रवेश के लिए लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और इस चयन सूची में ठाणे जिले से कुल 10,429 आवेदनों का चयन किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश की पुष्टि की समय सीमा 20 अप्रैल तक दी गई थी। हालांकि बुधवार तक 4429 बच्चों के दाखिले की पुष्टि हो चुकी है।  ठाणे जिला परिषद प्राथमिक शिक्षा विभाग ने शेष बच्चों के माता-पिता से सरकार द्वारा प्रदान की गई प्रक्रिया का लाभ उठाने और 29 अप्रैल तक बच्चे का प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है।
           प्रवेश प्रक्रिया में चयनित बच्चों के प्रवेश के लिए, माता-पिता को संबंधित तालुका, नगर पालिका के सत्यापन केंद्र पर आवंटन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के प्रिंट के साथ जाना चाहिए और सत्यापन समिति से उनके प्रवेश की पुष्टि करनी चाहिए।  उसके बाद संबंधित विभाग ने अभिभावकों को स्कूल में प्रवेश की पुष्टि करने वाले रसीद और दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लीडर एका ने रोहित श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया

Aman Samachar

ठाणे जिले का बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 92.67 प्रतिशत आया ,कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अव्वल 

Aman Samachar

व्यापारी से दिनदहाड़े पौने तीन लाख रुपये की लूट . घटना सीसीटीवी में कैद 

Aman Samachar

महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर श्री ठाणे जैन महासंघ की महायात्रा

Aman Samachar

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल योजना जल्द पूरा की जाए – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

बजट की महासभा में 500 वर्गफुट तक के घरों की संपत्ति कर माफ़ करने की कांग्रेस ने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!