Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी आईल गोदाम में भीषण आग

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी में गोदाम में आग लगने की घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा है.दो-तीन दिन के अंतराल में गोदाम क्षेत्र में कहीं न कहीं आगजनी की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं.काल्हेर गांव के रेतीबंदर रोड़ पर स्थित एक इंडस्ट्रियल आयल गोदाम में भीषण आग लगने की घटना दोपहर के समय घटित हुई है.आगजनी के कारण गोदाम में रखा भारी मात्रा में आयल जलकर राख हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी ने कड़ी मशक्कत करने के बाद लगभग 3 घंटे में आग पर काबू पाया लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार काल्हेर गांव के रेती बंदर रोड़ पर बने गोदामों में अवैध रूप से केमिकल,आयल, ज्वलनशील पदार्थ आदि रखा गया है। इसी क्षेत्र में रोहन टेंडर नामक एक गोदाम आज दोपहर में भीषण आग लग गयी. आग लगने के कारण गोदाम में रखा 60-70 ड्रम आयल पूरी तरह से जल कर राख हो गया हैं.घटना की जानकारी मिलने पर नारपोली पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पहुँच कर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है.. गोदाम बंद होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है.

संबंधित पोस्ट

ठाणे रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण में मनपा हर संभव सहयोग करेगी -मनपा आयुक्त

Aman Samachar

रेनॉल्ट ने राष्ट्रव्यापी मानसून शिविर 2022 की घोषणा की

Aman Samachar

भिवंडी पंचायत समिति सभापति पद पर शिवसेना के प्रकाश भोईर निर्विरोध

Aman Samachar

गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने वालों के खिलाफ अपर्धिक मामला व काली सूची में डालने की चेतावनी  

Aman Samachar

छठपूजा के बाद उपवन तलाव व घाट को शिवशांति प्रतिष्ठान कार्यकर्ताओं ने किया स्वच्छ

Aman Samachar

नाला सफाई के बारे में सुझाव व शिकायत दर्ज कराने के लिए मनपा ने शुरू की हेल्प लाईन

Aman Samachar
error: Content is protected !!