Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

20.5 KM/L के माइलेज के साथ रेनो काइगर इस सेगमेंट में सबसे बेहतर वाहन बना

मुंबई [अमन न्यूज नेटवर्क ] रेनो भारत में अपने कारोबार के संचालन की 10वीं वर्षगांठ मना रहा है, और कंपनी ने आज चार मीटर से कम की श्रेणी में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV, काइगर द्वारा हासिल की गई एक खास उपलब्धि की घोषणा की। रेनो काइगर में विश्व-स्तरीय टर्बोचार्ज्ड 1.0L पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो बेमिसाल प्रदर्शन और स्पोर्टी ड्राइव का अनुभव प्रदान करता है। साथ ही, ARAI टेस्टिंग सर्टिफिकेशन के अनुसार 20.5 KM/L की माइलेज के साथ यह कार इस सेगमेंट में ईंधन की बचत करने में भी सबसे आगे है।

रेनो काइगर में तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड 1.0L पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जिससे 100Ps का पावर आउटपुट और 160Nm का टॉर्क (5 स्पीड मैनुअल: 2800-3600rpm के बीच उपलब्ध) उत्पन्न होता है। मजबूती और लंबे जीवन की कसौटी पर भी इंजन का परीक्षण किया गया है, और यूरोप में क्लियो (Clio) तथा कैप्चर (Captur) की तरह ही इस वाहन को भी नई टेक्नोलॉजी से सुसज्जित किया गया है।

     रेनो काइगर 5.64 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर इंजन के दो विकल्पों, यानी 1.0L एनर्जी और 1.0L टर्बो में उपलब्ध है। मल्टी-सेंस ड्राइव मोड के साथ साथ यह वाहन 2 पेडल AMT और CVT से सुसज्जित है, और इसके 3 मोड (इको, नॉर्मल और स्पोर्ट) ईंधन की बचत के साथ-साथ बेमिसाल प्रदर्शन को सुनिश्चित करते हैं। ग्राहक पांच ट्रिम्स – RXE, RXL, RXT, RXT (O) एवं RXZ में से अपनी पसंद की कार चुन सकते हैं। प्रत्येक वर्जन को इस सेगमेंट में ग्राहकों की उम्मीदों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, और सभी ट्रिम्स की कीमतें आकर्षक रूप से तय की गई हैं। ग्राहकों को हर स्तर पर बेजोड़ फायदा मिलेगा, साथ ही अधिक कीमत वाले वेरिएंट में ग्राहकों के पास स्टाइलिश ड्यूल टोन कॉम्बिनेशन चुनने का विकल्प भी मौजूद है।

अपने बिल्कुल अनोखे कूपे SUV डिजाइन, ज्यादा जगह/ उपयोगिता, स्मार्ट फीचर्स और विश्व-स्तरीय स्पोर्टी इंजन के साथ, रेनो काइगर भारतीय मोटर-वाहन बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक सफल उत्पाद है। भारत में खुद को स्पोर्टी, स्मार्ट और बेहद आकर्षक B-SUV के रूप में स्थापित करने के बाद, रेनो काइगर ने दुनिया भर के बाजारों में अपनी मौजूदगी दर्ज की है। रेनो ने दक्षिण अफ्रीका और सार्क क्षेत्र के देशों में काइगर का निर्यात पहले ही शुरू कर दिया है, और जल्द ही इंडोनेशिया तथा अफ्रिका के दूसरे देशों सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने दायरे के विस्तार की योजना बना रहा है।                                  अपनी 10वीं वर्षगांठ समारोह के तहत, रेनो ने अपने मौजूदा और संभावित ग्राहकों के लिए कई आकर्षक योजनाओं और प्रमोशन गतिविधियों के साथ-साथ काइगर के नए RXT(O) वेरिएंट को लॉन्च किया है। रेनॉल्ट ने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी के पूरे प्रोडक्ट रेंज में चुनिंदा वेरिएंट पर 130,000 रुपये तक का अधिकतम फायदा दिया जा रहा है। इस अवधि में रेनो के नए वाहन खरीदते समय इन ऑफ़र्स का लाभ उठाया जा सकता है। ऊपर बताए गए फायदों के अलावा, कंपनी ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 10 बेमिसाल लॉयल्टी रिवार्ड्स भी शुरू किए हैं, जिसमें ग्राहकों को सामान्य तौर पर दिए जाने वाले प्रस्तावों के अलावा अधिकतम 110,000 रुपये तक के लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में 5 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar

आर बी चतुर्वेदी CRMS जोनल मीडिया एडवाइजर नियुक्त

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने युवाओं में जागरूकता लाने की शुरुआत की

Aman Samachar

मनपा अधिकारीयों व कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का वेतन देने की शीघ्र कार्यवाही की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

तालुका पुलिस थाने सीमांतर्गत लावारिस पड़े वाहन ले जाने का नागरिकों से आवाहन

Aman Samachar

सुमन अग्रवाल पुनः बनीं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव 

Aman Samachar
error: Content is protected !!