Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टोरेंट पावर की दावत-ए-इफ्तार में 250 से अधिक गणमान्य लोगों ने की सिरकत 

भिवंडी [ युनिस खान ] टोरेंट पावर द्वारा भिवंडी के नागरिकों के लिए अंजुरफाटा स्थित बालाजी बैंक्वेट हॉल में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.इफ्तार कार्यक्रम में शहर के लगभग 250 जाने-माने लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
        इफ्तार दावत में मौजूद अतिथियों में ठाणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आनिल कुंभारे, डीसीपी भिवंडी योगेश चव्हाण, एसीपी प्रशांत डोले, एसीपी सुनील वाडके सहित पुलिस स्टेशनों के एसपीआई, भिवंडी मनपा के अधिकारी, मीडिया कर्मी, प्रसिद्ध राजनीतिक हस्तियां, विभिन्न पावर लूम एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ टोरेंट के वरिष्ठ अधिकारी जैसे जगदीश चेलारमानी, जीवन क्लर्क, स्नेहल देसाई, अरुण राव, सुधीर देशमुख, चेतन बदियानी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे.इफ्तार दावत के पुनीत अवसर पर मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती हुजैफा ने उपस्थित अतिथियों को रमजान और इफ्तार का महत्व समझाया. गणमान्य अतिथियों ने टोरेंट पावर की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि पावरलूम नगरी भिवंडी समूचे देश में शांति, एकता, आपसी भाईचारा की प्रतीक है. इस तरह के आयोजन से शहर के नागरिकों के बीच सहयोग, शांति और सद्भाव में मदद मिलती है.

संबंधित पोस्ट

ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर राकांपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

स्वच्छ अपनाओ, बीमारी भगाओ’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ घर, स्वच्छ झोपड़पट्टी’ एवं जन जागरूकता

Aman Samachar

भटके विमुक्त जाति , जनजाति समाज ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन 

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईपीआरएस (IPRS) का #अनलेस हर म्युझिक(UnleashHERMUSIC)अभियान

Aman Samachar

दोस्ती विहार सोसायटी में निजी अस्पताल के सहयोग से शुरू मुहीम में 730 लोगों ने लिया वैक्सीन 

Aman Samachar

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने आन्दोलन कर पीएम कार्यालय को भेजी अंतिम संस्कार की सामग्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!