Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एक लाख वर्गफुट एफएसआई घोटाले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की पूर्व नगर सेवक घडीगांवकर ने की मांग

 ठाणे [ युनिस खान ] एक लाख एफएसआई घोटाले में शेठ डेवलपर्स के निदेशक अश्विन एन शेठ और उसमें शामिल सभी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक अपराध दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कांग्रेस नेता व पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगावकर ने मांग किया है। उन्होंने आज मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा को दिए पत्र में कहा है कि इस मामले में कर्रवाई शुरू नहीं की गयी तो प्रति शुक्रवार को एक एक भ्रष्टाचार उजागर करेंगे।
       इस संबंध में पूर्व नगर सेवक घडीगांवकर ने कहा है कि शेठ डेवलपर्स के निदेशक अश्विन एन. शेठ की ओर से वास्तुकार प्रवीण जाधव ने ठाणे मनपा शहरी विकास विभाग के अधिकारियों से 2 विकास प्रस्तावों के तहत भूमि पर विभिन्न निर्माण योजनाओं को मंजूरी ली थी। वीपी नंबर 2003 /181 वसंत लॉन भूखंड से ठाणे मनपा की स्वीकृत विकास योजना के अनुसार कुल 11587 वर्ग मीटर  क्षेत्र के विकास का अधिकार (डीआर)  शेठ डेवलपर्स प्राइवेट द्वारा प्रदान किया गया है। एवलॉन परियोजना के क्षेत्र में शेठ का वी.पी.नं. 2007/60 स्वीकृत किया गया था। कुल क्षेत्रफल 11587 वर्ग मीटर के विकास अधिकार (डीआर) के रूप में  एफएसआई वी.पी.सं.2003 / 181 क्षेत्र के वसंत लॉन का बार-बार विकास प्रस्ताव मानचित्रों को अनुमोदित करते समय उपयोग किया गया है। घडीगांवकर के अनुसार, घोटाले का दायरा एक लाख वर्ग फुट हो सकता है जो मूल भूखंड क्षेत्र, उस पर इस्तेमाल किए गए टीडीआर क्षेत्र, फ्लैट की बिक्री के समय लोडिंग क्षेत्र के आधार पर हो सकता है।
        पूर्व नगर सेवक घाडीगांवकर ने इस पूरे मामले में घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि शेठ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के संदर्भ में, दोनों विकास प्रस्तावों को स्थगित कर दिया जाना चाहिए और मनपा क्षेत्र की सभी परियोजनाओं को तुरंत स्थगित करना चाहिए। घोटाले की जांच टाउन प्लानिंग, पुणे महाराष्ट्र से काराने की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

ई चालन के 5 हजार रूपये से अधिक के दंड का 10 दिनों में भुगतान न करने पर 1 दिसंबर से वाहन जब्ती की कार्रवाई होगी – बालासाहेब पाटील

Aman Samachar

जिले के समग्र विकास के लिए राज्य और केंद्र प्रायोजित योजनाओं में तेजी लाएं  –  कपिल पाटिल

Aman Samachar

करोड़ों की लागत से हुए मसुंदा तालाब के सौंदर्यीकरण की स्थिति दयनीय

Aman Samachar

सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए

Aman Samachar

वुमन्स वर्ल्ड बैंकिंग और बैंक ऑफ़ बड़ौदा की रिपोर्ट ने महिला जन धन ग्राहकों में बचत की प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए ‘जन धन प्लस’ की अनुशंसा की

Aman Samachar

मनपा कर्मियों के लिए फ्री मेडिकल शिविर

Aman Samachar
error: Content is protected !!