Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वंदे भारत एक्सप्रेस से एक दिन में मुंबई – शिर्डी जाने आने की यात्रा संभव – अनिल कुमार जैन 

 ठाणे [ युनिस खान ] मुंबई साईंनगर शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को यात्रियों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। इस ट्रेन से यात्रा करने वालों में 25 से 30 फीसदी यात्रियों की संख्या ठाणे की है। मुंबई से शिर्डी जाने वाली यात्रियों को इस ट्रेन से एक दिन में शिर्डी यात्रा कर पर वापस आना संभव है।  इससे शिर्डी में रोकने और होटल के किराये से बचत होगी।  इस आशय की जानकारी मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अनिल जैन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी है।

           उन्होंने बताया कि देश में 10 वन्दे भारत ट्रेन शुरू की गयी है जिसमें 4 ट्रेन महाराष्ट्र को टच करती है जबकि दो ऐसे वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र में ही फेरे पूरी करती है। मुंबई से शिर्डी और मुंबई से सोलापुर के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। मुंबई शिर्डी वंदे भारत ट्रेन का ठाणे में स्टाप होने से ठाणे के यात्रियों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। प्रति दिन करीब 300 यात्री ठाणे से शिर्डी और इतने ही शिर्डी से ठाणे के बीच यात्रा करते है। जैन ने बताया कि इस ट्रेन की किराया 915 रूपये है और भोजन नहीं लेने पर किराया मात्र 775 रूपये है। मुंबई से दादर , ठाणे ,नासिक के बाद साईंनगर जाती है। 16 डिब्बे की ट्रेन में 14 चेयर कोच व 2 एक्सक्यूटिव कोच है। इस ट्रेन में एक बार में 1128 यात्रियों के यात्रा करने की सुविधा है। कम्फर्टेबल सीटें , लाईट , वाईफाई , सीसीटीवी आदि की सुविधा के आलावा इमरजेंसी में क्रू मेंबर से सीधे बात करने की व्यवस्था है। मंगलवार को ट्रेन नहीं चलती है आज शनिवार को को इस ट्रेन में पहली बार यात्रियों वेटिंग मिला है।

संबंधित पोस्ट

शराब पीने के बाद विवाद में निजी कंपनी के सुरक्षा रक्षक की सहयोगी ने की हत्या

Aman Samachar

व्यापारी संगठनों से चर्चा के बाद ही मनपा प्रशासन दुकानों के बारे में निर्णय ले – मनोहर डुंबरे

Aman Samachar

लोक अदालत में ₹704 करोड़ के मामलों का हुआ निपटारा 

Aman Samachar

 होली के दौरान आपकी त्वचा और बालों को क्षतिग्रस्त होने से बचाएं – डॉ श्रद्धा देशपांडे

Aman Samachar

मुंबई के पल्लाडियन पार्टनर्स ने 30 दिनों में ओशिवारा डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 1 लाख वर्ग फुट वाणिज्यिक जगह बेची

Aman Samachar

पेटीएम ने मिंत्रा, ओयो, डोमिनो’ज़ और अन्य के लिए कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन सर्विस की लॉन्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!