Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा में सत्ताधारी रही शिवसेना के पांच साल के भ्रष्टाचार का  काला चिट्ठा प्रकाशित करेगी भाजपा  

ठाणे [ युनिस खान ] मुंबई मनपा के साथ ठाणे मनपा में सत्ताधारी शिवसेना के  पांच साल के कार्यकाल के दौरान ठाणे में किए गए भ्रष्टाचार की भाजपा पोल खोलेगी। यही नहीं ठाणे में भ्रष्टाचार के 50 विभिन्न मामलों पर एक काली पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी और कार्नर सभा के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी पूर्व सांसद किरीट सोमैया, भाजपा विधायक एवं जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे और विधायक संजय केलकर ने आज भाजपा के ठाणे कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी है।
            भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि  मनपा में सत्तारूढ़ शिवसेना ने कोविड आपदा समेत पिछले पांच वर्षों के दौरान विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। नागरिक सुविधाओं, बॉलीवुड पार्कों, थीम पार्कों, बीएसयूपी सहित 50 से अधिक मामलों में भ्रष्टाचार हुआ है।  इस मामले में भ्रष्टाचार का सबूत देते हुए एक काली किताब प्रकाशित की जाएगी।  प्रदर्शनी वीडियो क्लिप और तस्वीरों से भी भरी जाएगी। विधायक निरंजन डावखरे और विधायक संजय केलकर ने बताया कि शिवसेना के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश भाजपा शहर के अलग-अलग हिस्सों में बैठक के माध्यम से करेगी।  भाजपा के पूर्व नगर सेवकों और पदाधिकारियों की कमेटी गठित की गई है।  पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने लोगों से ठाणे मनपा में  व्याप्त भ्रष्टाचार के अनुभव को भाजपा कार्यालय भेजने की अपील की। पत्रकार सम्मेलन  में पूर्व नगर सेवक संजय वाघुले, मनोहर डुंबरे,, शहर महासचिव विलास साठे और मनोहर सुखदरे भी मौजूद थे।
         पूर्व सांसद किरीट सोमैया, विधायक निरंजन डावखरे और विधायक संजय केलकर ने आज मनसुख हिरेन के घर जाकर परिवार से मुलाकात की।  सोमैया ने कहा कि एनआईए ने स्पष्ट किया है कि मनसुख आरोपी नहीं बल्कि पीड़ित था।  अत: तीन माह बाद हिरेन परिवार को राहत मिली है। सोमैया ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हिरेन परिवार से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि हम अगले हफ्ते एनआईए के अधिकारियों से मिलकर यह पता लगाएंगे कि प्रदीप शर्मा और सचिन वाजे को पुलिस बल में फिर से कैसे नियुक्त किया गया।

संबंधित पोस्ट

जल शपथ लेकर आज से जिला परिषद का जल दिवस जनजागरण सप्ताह शुरू 

Aman Samachar

चार्टर एकाउंटेंट की आयपीसी परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली जरीन खान का विरोधी पक्षनेता ने किया सत्कार

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने फेस मास्क के जरिए लोगों से मानसिक सेहत के प्रति सजग रहने की अपील की

Aman Samachar

माईबिलबुक ने लॉन्‍च की पीओएस बिलिंग, रिटेलर्स व फ्रैंचाइज़ीज के लिए बिलिंग और इन्वेंटरी का समाधान

Aman Samachar

व्हाट्सएप पर निःशुल्क क्रेडिट स्कोर उपलब्ध कराने वाला एक्सपीरियन भारत का पहला क्रेडिट ब्यूरो बना 

Aman Samachar

हाथरस घटना व कांग्रेस नेताओं से बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!