Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों का आज से टीकाकरण शुरू – डा कारभारी खरात 

भिवंडी [युनिस खान ] भिवंडी में 15 से 18 आयुवर्ग के युवाओं का आज सोमवार 3 जनवरी से कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। मनपा क्षेत्र के 4 प्रमुख सेंटरों पर शुरू टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील मनपा प्रमुख वैद्यकीय अधिकारी डा कारभारी खरात ने पात्र युवाओं से अपील की है।
             सरकार के निर्देशानुसार भिवंडी मनपा क्षेत्र 4 प्रमुख केन्द्रों खुदाबख्श हाल (गौरीपाड़ा), स्व.मीनाताई ठाकरे हाल (मंडई) वराला देवी सांस्कृतिक हाल (कामतघर) व ग्लोबल स्कूल (पद्मानगर) में आज सोमवार सुबह 9:30 से 5 बजे शाम तक स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा कोविड टीकाकरण किया जाएगा। मंगलवार 4 जनवरी को शहर स्थित स्कूलों में विद्यार्थियों का टीकाकरण होगा जिसकी सूचना स्कूल व्यवस्थापक द्वारा विद्यार्थियों को दी जाएगी।
              मनपा प्रमुख वैद्यकीय अधिकारी डा कारभारी खरात ने 15 से 18 वर्ष के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि समूचा देश कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। भिवंडी शहर में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमिक्रान नामक घातक वेरिएंट भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया वे खुद सहित परिजनों व आसपास के लोगों के जीवन को खतरे की दावत दे रहे हैं जो कदापि उचित नहीं है। शहरवासी वैक्सीन टीकाकरण जरूर कराएं जिससे कोरोना अथवा ओमिक्रान का संक्रमण को रोका जा सके। सबके सहयोग से ही कोरोना महामारी का सामना किया जा सकता है। कोरोना संक्रमण प्रसार से बचाव के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है जिसका सदैव ध्यान रखा जाना नितांत आवश्यक है।

संबंधित पोस्ट

विकास योजनाओं व इन्फ्राट्रकचर के चलते मुंब्रा बदल रहा है – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

पिछले 5 सालों के दौरान बच्चों और किशोरों में उच्चतम निकट-दृष्टिदोष के मामलों में लगातार बढ़ोतरी 

Aman Samachar

33 हजार करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे भूमिपूजन व उद्घाटन 

Aman Samachar

कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले प्रतिष्ठान महामारी समाप्त होने तक होंगे बंद 

Aman Samachar

भिवंडी में युवाओं में टीकाकरण को लेकर नहीं है उत्साह , मनपा स्वास्थ्य विभाग चिंचित

Aman Samachar

मार्कवार्ड ग्रुप’ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए पुणे में ग्लोबल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर किया शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!