Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लांड्री में लगी आग गंभीर रूप से झुलसे तीन लोग अस्पताल में भर्ती 

ठाणे [ युनिस खान ] दिवा अगासन की लांड्री की दूकान में खाना बनाते समय स्टोब भभंकने से लगी आग में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

          मिली जानकारी के अनुसार दिवा अगासन रोड कि श्रद्धा सबूरी ईमारत की ताल मंजिल की लांड्री दुकान में आज दोपहर करीब पौने तीन बजे खाना बन रहा था।  स्टोब भभकने से पास रखे पेट्रोल के चलते अचानक आग ने पूरी दूकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। घटना की सूचना मिलते ही मनपा आपदा प्रबंधन व अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित कर लिया।  इसके पहले लांड्री की दूकान में राखी सारी सामग्री जलकर राख हो गयी। इसमें हीरामन कनोजिया [55 ] पूरण कनोजिया [40 ] अजय कोनोजिया [24 ] को ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें मुंबई की शायन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हस्ताक्षर अभियान

Aman Samachar

सरकारी विभागों में ठेके पर कार्यरत खिलाडियों को नौकरी में स्थाई करने की नीति बनेगी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

म्युकरमायकोसिस के पांच मरीजों का मनपा की कलवा अस्पताल में सफल आपरेशन

Aman Samachar

जय परशुराम सेना ने दिवाली से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की 

Aman Samachar

काल ड्राप डेटा सर्फिंग की स्पीड कम होने की घटना को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग ने 38 बूस्टर किया जब्त

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने नवंबर 2022 में 7,051 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की

Aman Samachar
error: Content is protected !!