Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

चुनौतियों के बावजूद प्रौद्योगिकी की मांग का माहौल अच्छा -रोशनी नादर मल्होत्रा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा ने कहा कि बीते दो वर्षों में आई कई चुनौतियों के बावजूद प्रौद्योगिकी की मांग का माहौल अच्छा बना हुआ है और वैश्विक ग्राहकों का पूरा ध्यान तेज गति से डिजिटल रूपांतरण करने पर है।

    नाडर ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर एशिया, मध्य अमेरिका, पूर्वीयूरोप और अफ्रीका कंपनी के लिए नए क्षेत्र हैं जहां भविष्य में वृद्धि करने की योजना है। उन्होंने कहा, ‘‘बीते दो साल अप्रत्याशित रूप से चुनौती पूर्ण रहे हैं। इसके बावजूद मांग संबंधी वातावरण मजबूत बना हुआ है।’’

        यूरोप और अमेरिका में अपने विभिन्न ग्राहकों से चर्चा का जिक्र करते हुए नादर ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता पूरी दक्षता के साथ डिजिटल रूपांतरण कार्यक्रमों की गति तेज करना है।

     उन्हों ने कहा कि कंपनी की ज्यादातर बहुत ही निरंतर एवं मजबूती वृद्धि मौजूदा स्थलों और संसाधनों के जरिए आई है और इसी पर कंपनी कापूरा ध्यान है।

संबंधित पोस्ट

संजय निरुपम ने  उत्तर भारतीय प्रवासियों की समस्याएं सुनी

Aman Samachar

जीवन की सुरक्षा की खातिर विद्यार्थी लगवाएं कोरोना वैक्सीन -डॉ अशोक वाघ

Aman Samachar

भिवंडी मनपा में कांग्रेस के 18 बागी नगर सेवकों के भाग्य के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी

Aman Samachar

सिडबी और ग्रांट थॉर्नटन भारत द्वारा एमएसएमई  परितंत्र  के विकास पर राष्ट्रीय स्तर की ज्ञानशाला का आयोजन

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021

Aman Samachar

खारेगांव रेलवे फ्लाईओवर का पालकमंत्री के हाथो किया गया लोकार्पण

Aman Samachar
error: Content is protected !!