Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जैन मंदिर के पास बीट पुलिस चौकी बनाने की कांग्रेस ने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ]  बाइक सवार चैन स्नेचरों द्वारा जैन भक्तों की चैन स्नेचिंग की घटना के बाद कांग्रेस ने जैन मंदिर के सामने एक बीट पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। बाजार पेठ के साथ ही मुख्य बाजार होने की वजह और सुरक्षा की दृष्टि से यहाँ पुलिस की बीत चौकी की आवश्यकता बताई जा रही है।
            ठाणे शहर कांग्रेस के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता सचिन शिंदे ने ठाणे नगर थाने में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रानावरे और नौपाड़ा जोन की सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती सोनाली ढोले पाटिल से मुलाकात कर यह मांग की है। उन्होंने कहा है कि हम इस पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्र हमारे अधिकार क्षेत्र में आ रहे हैं और महत्वपूर्ण हैं। ठाणे में धार्मिक स्थल , विभिन्न सरकारी कार्यालय हमारे अधिकार क्षेत्र में आ रहे हैं। शिंदे के कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों भक्त आते हैं और बड़ी संख्या में व्यापारी क्षेत्र में रहते हैं। अगले महीने जैन भाइयों का चातुर्मास होगा। ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। यहाँ सुरक्षा व अपराध की दृष्टि से बीट पुलिस चौकी शुरू करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी अफजल तलवलकर, अमोल गंगुरडे आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

सनटेक रियल्टी को 10 करोड़ रुपये का मुनाफा

Aman Samachar

कॅप्री ग्लोबल ने UAE ILT20 लीग के लिए सलाहकार के रूप में आर श्रीधर के कोचिंग बियॉन्ड की नियुक्ति

Aman Samachar

 दांडेकर विद्यालय में प्रवेश के लिए रिश्वत लेते 2 मुख्याध्यापक, लिपिक समेत 3 लोग रंगेहाथ गिरफ्तार

Aman Samachar

  सरोगेट माताओं व एग डोनर्स को कवर करने वाली पहली जीवन बीमा कंपनी बनी एगॉन लाइफ

Aman Samachar

ठाणे में ट्रैफिक जाम की समस्या सुलझाने के लिए दापचारी में पार्किंग – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

उद्योगपति विनोद मालदे ने कोविड केयर सेंटर को उपलब्ध करायी औषधि 

Aman Samachar
error: Content is protected !!