Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

झोपड़पट्टी पुनर्वास की समस्या को लेकर भाजपा नेताओं की अधिकारीयों के साथ हुई बैठक 

 ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर में झोपड़पट्टी पुनर्विकास परियोजनाओं को शुरू करने के साथ-साथ पुनर्विकास योजनाओं को लागू करने वाले डेवलपर्स की मनमानी पर अंकुश लगाने का भाजपा स्लम सेल के अध्यक्ष कृष्णा भुजबल प्रयास कर रहे हैं। उनके प्रयासों से मुंबई में स्लम पुनर्विकास प्राधिकरण की बैठक हुई। अंत में अधिकारियों ने सकारात्मक रूप से संबंधित डेवलपर्स को निवासियों के साथ किए गए अन्याय को खत्म करने का निर्देश दिया।
         निवासियों ने शिकायत की थी कि ठाणे के गांधीनगर क्षेत्र में भैरवनाथ नामक चार हाउसिंग सोसायटियों की स्लम पुनर्विकास योजना विकासकर्ता की मनमानी के कारण ठप पड़ी है। भाजपा जिला अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे , विधायक संजय केलकर के मार्गदर्शन में भाजपा स्लम सेल के निवासियों और एक प्रतिनिधि मंडल ने अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मुलाकात की। बैठक में स्लम पुनर्वास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश लोखंडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  इसके अलावा, भाजपा स्लम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्णा भुजबल, पूर्व नगर सेवक भरत चव्हाण, शेर बहादुर सिंह, भाजपा पोखरण मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, ठाणे भाजपा उपाध्यक्ष रमेश अंबरे, ओंकार चव्हाण , समाज सेविका कौशल्या गौड़ एड अशोक नलवाला ,गांधी नगर रहवासी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मंगा , गंगाधर माली ,निलेश भुजबल आदि उपस्थित थे। बैठक में गांधी नगर की भैरवनाथ चार सोसायटियों के नियोजित प्रकल्प के स्थानीय निवासियों के बायोमैट्रिक सर्वे करने का निर्णय के साथ ही अगले 15 दिनों में नए प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी और अगले तीन महीने में नया कार्यकारिणी बनाने का फैसला लिया गया है।
           ठाणे पूर्व के कोपरी में मित्रधाम एवं समन्वय सोसायटी के लाभार्थियों  एवं स्थानीय के साथ बैठक की गयी। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश लोखंडे ने विकासकर्ता को किराया देने का आदेश दिया। कोपरी में स्थित पारशिवाड़ी स्थित नंदीवर्धन विकासकर्ता को एलआय की प्रति मिली है। इस मुद्दे पर श्री लोखंडे से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि झोपड़पट्टी वासियों को क्लस्टर योजना में शामिल करना अनिवार्य नहीं है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए लोक अदालत में कानूनी मार्गदर्शन

Aman Samachar

 लोकतंत्र और संविधान को कुचलने वाली मोदी सरकार की तरह कोई सरकार नहीं बनी – आरिफ मोहम्मद खान 

Aman Samachar

कंटेनर कार्यालय स्थापित करने के मुद्दे पर राजनितिक दलों में सीतयुद्ध शुरू 

Aman Samachar

1 जनवरी से ऐरोली व नेरुल अस्पताल में आयसीयु व मेडिकल वार्ड शुरू करने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

कामगारों के न्याय के लिए कांग्रेस हमेशा मजबूती से खडी रहेगी – नाना पटोले

Aman Samachar

फर्जी आधार कार्ड के सहारे सिम कार्ड बेचने वाले एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!