Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चलते फिरते भोजन ठाणे का अक्काचा वडा पाव को ‘वडा पाव चा राजा’ का मिला सन्मान 

ठाणे [ युनिस खान ] वडा पाव महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बताता है और यह पूरे प्रदेश के लोगों के लिए चलते-फिरते भोजन का एक सुविधाजनक विकल्प है। गोदरेज वेज ऑयल ने लोगों की पसंद के आधार पर सर्वश्रेष्ठ वडा पाव आउटलेट को सम्मानित करने के लिए महाराष्ट्र के सात शहरों में एक अनूठी पहल शुरू की है। महाराष्ट्र पर्यटन ने इस अभियान को बढ़ाने के लिए गोदरेज वेज ऑयल के साथ साझेदारी की है।
           आउटलेट मालिकों को औपचारिक रूप से ठाणे में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस आयोजन में प्रमुख फिल्म अभिनेता भाऊ कदम; दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहे शेफ वरुण इनामदार; खाद्य पदार्थों के बारे में लिखने वाले लेखक और अभिनेता कुणाल विजयकर; महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन निदेशालय की पर्यटन विशेषज्ञ प्रीति वनगे पवार और गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और प्रेसिडेंट नितिन नाबर उपस्थित रहे।
‘         वडा पाव चा राजा’ पहल, मुंबई, ठाणे, औरंगाबाद, पुणे, नवी मुंबई, नासिक और सतारा में आयोजित की गई थी। इन शहरों की लगभग 250 इच्छुक आउटलेट्स में वोटिंग के लिए क्यूआर कोड रखे गए थे। उपभोक्ताओं ने स्वाद और संतुष्टि के आधार पर प्रत्येक आउटलेट को वोट दिया। इस अभियान में जनता की भारी – भरकम भागीदारी देखी गई।
          मुंबई के अंधेरी स्थित वडा पाव आउटलेट साईं कृपा वडा पाव को उनके ग्राहकों से उन्हें प्राप्त वोटों के आधार पर ‘वडा पाव चा राजा’ घोषित किया गया और ठाणे का अक्काचा वडा पाव उपविजेता रहा। दो शीर्ष विजेताओं के अलावा, सात शहरों के 20 आउटलेट्स को संबंधित शहरों में उच्चतम वोट हासिल करने के लिए पीपुल च्वाइस अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।
           गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और प्रेसिडेंट नितिन नाबर ने कहा कि मैं सभी विजेताओं को उनके ग्राहकों द्वारा उन्हें दिए गए प्यार के लिए बधाई देना चाहता हूं। गोदरेज वेज ऑयल्स को स्वाद, शुद्धता, गुणवत्ता और खाद्य तेलों की विभिन्न रेंज पर इसके जोर के लिए जाना जाता है और इस अभियान का बड़ा लक्ष्य वडा पाव प्रतिष्ठानों को शुद्ध, बिना मिलावट वाले और गुणवत्तापूर्ण ब्रांडेड तेल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि लोगों को न केवल सर्वोत्तम स्वाद बल्कि बेहतर गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ भी मिल सकें।

संबंधित पोस्ट

एसटी बस हड़ताल से परेशान यात्रियों को आरटीओ ने उपलब्ध करायी निजी बस सेवा

Aman Samachar

मनपा के आवाहन को नागरिकों के मिले समर्थन के कारण दिवाली में वायु व ध्वनि प्रदुषण में वृद्धि नहीं 

Aman Samachar

उद्योगपति विनोद मालदे ने कोविड केयर सेंटर को उपलब्ध करायी औषधि 

Aman Samachar

भारत पाक युद्ध के सैनिकों की कृतज्ञता प्रकट करने के सोल्जर मैराथन-विक्ट्री रन में दौड़े नागरिक 

Aman Samachar

ठाणे- भिवंडी बायपास रोड व मालशेज रोड का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग

Aman Samachar

10 करोड़ रूपये खर्चकर शहर में लगे 1400 सीसीटीवी कैमरों में 80 फीसदी बंद

Aman Samachar
error: Content is protected !!