Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मालेगांव से मुंबई के गोवंडी , मानखुर्द में बिक्री के लिए लाया जा रहा गोमांस जब्त 

ठाणे [ युनिस खान ]  नासिक के मालेगांव से मानखुर्द और गोवंडी इलाकों में बिक्री के लिए लाए गए 5000 किलो गोमांस राबोडी पुलिस ने जब्त किया है। मालेगांव से टेंपो चालक अख़लाक़ खान, मालिक कुरैशी शफीक उर्फ टाटा और गोवंडी से मांस विक्रेता साजिद कुरैशी उर्फ साजिद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और चालक अकालस खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
            डोंबिवली निवासी आकाश गावड़े को सूचना मिली थी कि बीफ की तस्करी नासिक से गोवंडी क्षेत्र में बिक्री के लिए की जाएगी।  उन्होंने राबोडी पुलिस थाने को फोन करके जानकारी दी। जिसके मुताबिक राबोडी पुलिस ने ठाणे के माजीवाड़ा और कैडबरी फ्लाईओवर के पास जाल बिछाया था। पुलिस ने सुबह करीब साढ़े छह बजे माजीवाड़ा पुल के पास एक संदिग्ध टेंपो को रोका।  उसने उस टेंपो की जांच में फर्जी नंबर प्लेट और पांच हजार किलो बीफ मिला था।  चालक के पास मांस परिवहन का लाइसेंस भी नहीं था। पंच और महाराष्ट्र सरकार के स्थानीय पशुधन विकास अधिकारी डा केयूरसिंह राठौर को पुलिस ने तलब कर पंचनामा किया। पूछताछ में चालक ने बताया कि टेंपो के मालिक कुरैशी शफीक के निर्देश पर गोवंडी के इंडियन ऑयल नगर के साजिद कुरैशी को बेचने के लिए गोमांस ले जा रहा था। आकाश की शिकायत के मुताबिक विभिन्न धाराओं के तहत रबोडी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक को मिले दो राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा उपवन में वृक्षा रोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

Aman Samachar

पेट्रोल , डीजल व रसोई गैस की महंगाई के खिलाफ मुलुंड कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

राज्य में पूर्ण लाकडाउन लगाने का मंत्रिमंडल का दबाव , मुख्यमंत्री ले सकते हैं निर्णय – जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

श्रीगोपाल गौशाला में लगे गोपाष्टमी के भव्य मेले में गौ भक्तों का उमड़ा सैलाब

Aman Samachar

इंटरनेशनल क्रिकेट में सुरेश रैना के 15 साल पूरे, लेकिन पहले मैच को नहीं करना चाहेंगे याद

Admin
error: Content is protected !!