Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

युवाओं को एक साथ लाकर युवा अधिकार शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रही है राकांपा

 ठाणे [ युनिस खान ] प्रदेश और देश में चल रहे धार्मिक मुद्दों से युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। विकासशील भारत में युवाओं को दिशा देने की बजाय उन्हें जाति और धर्म में फंसाकर भड़काने का काम किया जा रहा है। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने देश के युवाओं को र्धार्मिक सद्भाव और प्रगति के लिए मार्गदर्शन करने के लिए राजधानी दिल्ली में एक युवा अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया है।  इसकी जानकारी राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व मनपा परिवहन समिति सदस्य मोहम्मद मोहसिन शेख ने दी है।
                उन्होंने बताया कि उक्त सम्मेलन को राकांपा प्रमुख शरद पवार संबोधित करेंगे।राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा और राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया दोहन भी मौजूद थे। जाति, धर्म, पंथ, क्षेत्र और देश में जो भी नफरत फैलाई जा रही है। उसे भूलकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन किया जायेगा।  कुछ सांप्रदायिक दलों द्वारा साजिश रची जा रही है।  इसलिए छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतरत्न डा बाबासाहब आंबेडकर , क्रन्तिकारी शहीद भगत सिंह के आदर्शों को लेकर युवाओं आगे लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।  इस समय देश के सभी जातीय युवाओं ने एक साथ आकर एक युवा अधिकार सभा का आयोजन किया है। देश के युवाओं को क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शो पर चलना चाहिए।
          देश के युवाओं को प्रगति की दिशा दिखा रहे शरद पवार की अध्यक्षता में देश के युवाओं का मार्गदर्शन किया जायगा। शेख ने बताया कि मुंबई में पवार के सिल्वर ओक स्थित आवास पर मुलाकात आमंत्रित किया गया है। जल्द ही बैठक की तारीख की घोषणा की जाएगी।  इस मौके पर धीरज शर्मा, राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद मोहसिन शेख,   राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मण दीक्षित, रोबिन कंजुमन, कुलदीप बरार उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

भारत में 60% लोग अपने जीवनकाल के दौरान में पीठ के निचले हिस्से में तीव्र दर्द से हुए हैं पीड़ित

Aman Samachar

शहर के कचरे से 13 मेगावाट बिजली निर्माण की प्रस्तावित परियोजना शीघ्र होगी शुरू – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

 सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2023 के उद्घाटन समारोह कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ

Aman Samachar

लोकसभा चुनाव में रामभुआल और लक्ष्मीकांत निषाद की जीत पर मनाई ख़ुशी

Aman Samachar

सिडको महागृहनिर्माण योजना की क़िस्त बकायेदार 1724 लाभर्थियों को घर का सपना पूरा करने का 31 मई तक अवसर

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया ने भारतीय बाज़ार में पूरे किए 10 साल

Aman Samachar
error: Content is protected !!