Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने IBA के 19वें वार्षिक बैंकिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कार जीते

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को भारतीय बैंक संघ के 19वें वार्षिक बैंकिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2023 में बड़े बैंकों के बीच “सर्वश्रेष्ठ एआई एंड एमएल बैंक” और “सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी प्रतिभा” श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। बैंक को चार पुरस्कार श्रेणियों – सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक, सर्वश्रेष्ठ आईटी जोखिम प्रबंधन, सर्वश्रेष्ठ फिनटेक और डीपीआई एडोप्शन और सर्वश्रेष्ठ वित्तीय समावेशन में भी स्थान मिला।

     बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चांद ने कहा, “तकनीक किसी भी बैंकिंग संस्थान के लिए आज केंद्र में है।तकनीकी परिदृश्य में तेजी से प्रगति के बीच हमारे ग्राहकों की बैंक से अपेक्षाओं की पूर्ति के साथ-साथ, हम उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में निवेश करते हुए हम भविष्य की बैंकिंग की आधारशिला रख रहे हैं। हम बैंक ऑफ़ बड़ौदा को इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित करने के लिए भारतीय बैंक संघ का धन्यवाद ज्ञपित करते हैं।

      बैंक ऑफ़ बड़ौदा पिछले कुछ वर्षों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग के मामलों की एक विस्तृत श्रृंखला पर काम कर रहा है और जेनरेटिव एआई (जेनएआई) के संभावित उपयोग की संभावनाएं भी तलाश कर रहा है। एआई और एमएल की मदद से बैंक की साइबर सुरक्षा की क्षमताओं में भी वृद्धि हो रही है। बैंक को कस्टमर-फ़र्स्ट डिजिटल संस्थान में बदलने के उद्देश्य से बैंक ने एक एंटरप्राइज़ वार डेटा और एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म की स्थापना की है और एक आर्किटेक्चर और एप्लिकेशन आधुनिकीकरण कार्यक्रम चला रहा है।

संबंधित पोस्ट

खगोलशास्त्री डा डी के सोमन ने स्कूली छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष मिशन की दी जानकारी 

Aman Samachar

क्लस्टर कार्यान्वयन को लेकर नागरिकों में फैला भ्रम दूर करने की मांग 

Aman Samachar

कोरोना अस्पतालों का दौराकर महापौर ने आवश्यक उपचार सेवा उपलब्ध कराने का प्रशासन को दिया आदेश 

Aman Samachar

भिवंडी में प्रधानमंत्री आवास योजना बंद होने से सस्ते घर का सपना देखने वाले हजारों नागरिक निराश

Aman Samachar

मध्य रेल की 5वीं-6वीं रेल रेल लाईन का लोकार्पण शुक्रवार को प्रधानमंत्री के हाथो होगा

Aman Samachar

यातायात समस्या सुलझाने के लिए निरिक्षण कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!