Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 गरीब लड़कियों के सामूहिक विवाह की व्यवस्था करना एक बड़ा सवाब का कम है– मोइन मियां

भिवंडी [ युनिस खान ] मस्जिद बागे मदीना ट्रस्ट, चौहान कॉलोनी की तरफ से दूसरे वर्ष “सामूहिक विवाह” मास मॅरेज कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। हजरत सैयद मोइन मियां  साहिब, किबला सज्जादा नशीन कछोचा शरीफ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रजा अकादमी भिवंडी के महासचिव शरजील रजा कादरी ने पवित्र कुरान पढ़ कर कार्यक्रम की शुरुआत की, मगरिब की नमाज के बाद हजरत मौलाना आदिल खान अमजदी  ने ३ जोड़ों को निकाह पढ़ाया।
            कार्यक्रम में हजरत सैयद मोइन मियां साहिब किबला ने अपने पवित्र विचार प्रकट करते हुए कहा कि मस्जिद बागे मदीना ट्रस्ट चौहान कॉलोनी द्वारा यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो एक सराहनीय पहल है, ना जाने कितनी गरीब लड़कियों की सिर्फ गरीबी के कारण उनकी शादी नही होती,  इसलिए हर मोहल्ले और हर शहर में गरीब लड़कियों के सामूहिक विवाह  की व्यवस्था करना एक बड़ा सवाब का काम  है। विवाह सुन्नत है, शादी से आधा ईमान पूरा होता है, जीवन की एक नई शुरुआत है। इसलिए, यदि आप अपना जीवन नए सिरे से शुरू करते हैं, तो इसे पैगंबर की सुन्नत का पालन करके करें, पूरी ज़िंदगी सफल रहेगी ।
             उक्त कार्यक्रम में रजा अकादमी भिवंडी के अध्यक्ष शकील रजा , शरजील रजा, मुफ्ती मुहम्मद उमर , मुफ्ती कलीमुल्लाह  और अन्य उल्मा भी मौजूद थे। कई नगरसेवकों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। बागे मदीना मस्जिद के ट्रस्टी रियाज भाई और उनके साथियों की कड़ी मेहनत के कारण यह कार्यक्रम सफल रहा। हजरत मौलाना आदिल खान अमजदी  और रियाज भाई ने प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

संबंधित पोस्ट

कोविड-19 में माता-पिता को खो चुके 19 बच्चों के शैक्षणिक खर्च के लिए आवेदन आमंत्रित

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्रांड एंडोर्सर के रूप में क्रिकेट सेंसेशन शेफाली वर्मा को अपने साथ जोड़ा

Aman Samachar

तलाक चलते दस दिन बच्चों के साथ रहने के न्यायालय की अनुमति से नेपाल यात्रा पर त्रिपाठी परिवार की मृत्यु

Aman Samachar

शहर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले, सावधानियों, लक्षणों,उपचार के बारे में जानने की जरूरत- डॉ राजेश बेंद्रे

Aman Samachar

मकर संक्रांति के खिचडी कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं को कम्बल वितरित 

Aman Samachar

आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन और जॉयविले शापूरजी हाउसिंग ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar
error: Content is protected !!