Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 गांधी, नेहरू के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें जातिगत मतभेदों को समाप्त करना होगा  – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

ठाणे [ युनिस खान ] भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व आवास मंत्री डॉ. जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में मशाल रैली का आयोजन किया गया।  इस बीच, डॉ. आव्हाड ने अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि “इस बार, हमें गांधी-नेहरू के सपनों का भारत बनाने के लिए एक नया संघर्ष  शुरू करने की आवश्यकता है और हम ऐसा भारत बनाएंगे।
      भारतीय स्वतंत्रता का अमृतमहोत्सव वर्ष मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राकांपा ठाणे शहर (जिला) की ओर से मशाल रैली निकाली गयी। इससे पहले डा आव्हाड के हाथों ठाणे-पालघर जिला समन्वयक और ठाणे शहर के अध्यक्ष आनंद परांजपे, ठाणे-पालघर मंडल महिला अध्यक्ष रुता आव्हाड की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ठाणे शहर (जिला) कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया।
      हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दी है। शहीदों के इसी समर्पण से ही भारत को आजादी मिली है। इन शहीदों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उद्यान, तलावपाली के लिए एक “मशाल रैली” निकाली गई। इस रैली में पांच सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पांचपखाड़ी , आगरा रोड, राममरुति रोड, साईंकृपा होटल, तलावपाली तक यात्रा करते हुए यह रैली महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने समाप्त हुई। इस मौके पर कार्यकर्ता द्वारा जय हिंद, वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे नारे लगाए गए।
       डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि हमें यह आजादी हजारों-लाखों लोगों के बलिदान से मिली है।इस आजादी को कायम रखना हम सबका दायित्व है। अगर हम महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के सपनों का भारत बनाना चाहते हैं, तो हमें जातिगत मतभेदों को खत्म करना होगा।  हमें उस भारत के निर्माण के लिए लड़ना होगा जो युवा चाहता है।
        इस रैली में महाराष्ट्र प्रदेश सचिव  सुहास देसाई, मनपा पूर्व विरोधी पक्षनेता नेता  मिलिंद पाटिल, प्रमिलताई केनी, अशरफ शानू पठान, अपर्णा साल्वी, वर्षा मोरे, मनीषा साल्वी, सुरेखाताई पाटिल, परिवहन सदस्य नितिन पाटिल, मोहसिन शेख, छात्र प्रकोष्ठ के प्रफुल्ल कांबले, युवा अध्यक्ष पल्लवी जगताप, सामाजिक न्याय विभाग के कैलास हावले, ओबीसी सेल के गजानन चौधरी, हिंदी भाषी प्रकोष्ठ के प्रभाकर सिंह, सचिन पंधारे, राजू चैपल, अधिवक्ता विनोद उतेकर, दीपक क्षत्रिय, दिलीप नाइक, जतिन कोठारी, नितेश पवार, जगत सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

आंध्रप्रदेश में विज्ञान-तकनीकी केंद्र की स्थापना के लिए, गीतम को डीएसटी से मिला 3.65 करोड़ रुपये का अनुदान

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ईज सुधार में दूसरा स्थान

Aman Samachar

बारामती अग्रो व विधायक पवार ने मनपा को दिए 8 आक्सीजन कान्संट्रेटर 

Aman Samachar

बिजली सब्सिडी बहाली की घोषणा से पावरलूम उद्योग मालिकों में खुशी  

Aman Samachar

सड़क हादसों व यातायात जाम से बचने के लिए सिग्नल प्रणाली का उपयोग करें – महापौर 

Aman Samachar

तेरह वर्षो से विस्थापित 110 परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर राकांपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!