Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एशिया के सबसे बड़े शो बीटीएस 2024 के 27वें संस्‍करण की घोषणा  

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] कर्नाटक सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी और आरडीपीआर मंत्री प्रियांक खड़गे ने आज बेंगलुरू में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एशिया के सबसे बड़े टेक्‍नोलॉजी शो, बेंगलुरू टेक समिट (बीटीएस) 2024 के 27वें संस्करण की घोषणा की। मशहूर बेंगलुरू पैलेस में 19 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह सम्मेलन एक बार फिर से बेंगलुरु को दुनिया भर में हो रहे तकनीकी नवाचार व सहयोग के क्षेत्र में सबसे आगे रखने में मददगार होगा।
       प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एक ब्रेकफास्ट मीट का आयोजन किया गया, जहां कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारत के अग्रणी आईटी, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स, एवीजीसी, बायोटेक और स्टार्टअप संगठनों के 200 से अधिक सीईओ के साथ विचार-विमर्श किया। 2 घंटे की इस बैठक में कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी और आरडीपीआर मंत्री प्रियांक खड़गे, कर्नाटक सरकार में स्टार्टअप्स पर विजन ग्रुप्स के चेयरमैन प्रशांत प्रकाश और कर्नाटक सरकार में ई,आईटी,बीटी औऱ एसएंडडी विभाग के सचिव और आईएएस डॉ. एकरूप कौर मौजूद रहे।
      इस बैठक में सरकारी अधिकारियों और तकनीकी नेतृत्व के बीच एक खुली बातचीत को बढ़ावा दिया गया, जो कर्नाटक के टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित थी। नैस्कॉम, आईईएसए, टीआईई बेंगलुरु और एबल (ABLE) सहित प्रमुख उद्योग संघों ने इस चर्चा को आगे बढ़ाया। इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग सरकार ने 2023 ब्रेकफास्ट मीटिंग में उद्योग प्रतिनिधियों से मिली प्रतिक्रिया पर कार्रवाई वाली ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ को भी प्रस्तुत किया।

संबंधित पोस्ट

गृहनिर्माण मंत्री से मिलकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी होली की शुभकामनाएँ

Aman Samachar

मुंब्रा में पत्नी की हत्या का पति पर मामला दर्ज 

Aman Samachar

बच्चों में निरंतर अध्ययन की आदत डालने की आवश्यकता – प्राजक्ता कलकर्णी

Aman Samachar

राशन कार्ड पर मिलने वाली दाल कार्डधारकों को दिलाने व काला बाजारी रोकने के लिए कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

भिवंडी में मोटर सायकिल चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार 

Aman Samachar

पथनाट्य कर बच्चों ने कोरोना काल में अपनी जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar
error: Content is protected !!