Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा में पी एफ आई ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रदर्शनी लगाकर दिलाई उनकी याद 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक जिन्होंने इस देश को आज़ाद कराने में कुर्बानी दी मगर आज ये गुमनाम है .जिन्हें बहुत कम लोग ही जानते है ऐसे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की मुंब्रा में प्रदर्शनी लगाकर उनकी याद दिलाने का एक अनूठा प्रयास किया गया है . मुंब्रा के दारुल फलाह मदरसे के पास लगाई गई यह प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र मन जा रहा है .
           पी एफ आई यानी  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की तस्वीरों के साथ पूरी जानकारी देते प्रदर्शनी लगाया है . जिसमे बेगम निशातुन्निसा मोहानी, गुलाम रसूल खान, तसद्दुक अहमद खान शेरवानी, फातिमा शेख, मौलवी वाजिद अली पत्री, हाजरा बीबी इस्माईल ऐसे और भी सेनानियों की जानकारी उपलब्ध करायी गई है . जिसे हर भारतीये को जानना चाहिए जो लोग देश के लिये कुर्बान हुए उन्हें कभी भूलाया नही जा सकता है . पी एफ आई ने ऐसे ही आज़ादी के उन वीरो की तस्वीरों और जानकारियों के साथ प्रदर्शनी लगाकर लोगों को बताने का प्रयास किया है कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम हमारे सामने है , उनके आलावा बहुत सारे स्वतन्त्रता सेनानियों की जानकारी बहुत कम लोगों को है .देश की आजादी के लिए लड़ी गयी लड़ाई में हर जाती , धर्म व क्षेत्र के लोगों ने कुर्बानी दिया है जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है .

संबंधित पोस्ट

यातायात जाम की समस्या को हल करने के लिए नगर विकास मंत्री ने ठाणे , रायगढ़ , पालघर का किया दौरा

Aman Samachar

एजुकेशन फॉर आंत्रप्रन्योरशिप (ईफॉरई) को रफ्तार देने के लिए सिडबी ने किया युनिवर्सिटी के साथ समझौता 

Aman Samachar

कोकण विभागीय सूचना कार्यालय में कोरोना सुरक्षात्मक किट वितरित

Aman Samachar

शेख इरफान अनवारुल हक बने राकांपा उद्योग व व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष 

Aman Samachar

प्रैक्टिकली ने भारत और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेजी से प्रगति व आक्रामक तरीके से की विस्तार की तैयारी

Aman Samachar

 नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को 15 जून को हाजिर रहने के लिए पुलिस ने जारी किया सम्मन

Aman Samachar
error: Content is protected !!