Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री शिंदे के गृहक्षेत्र में उन्हें चुनौती देंगे पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगांवकर

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे मनपा में कांग्रेस के गटनेता रहे पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगांवकर के शिवसेना ,उद्धव बालासाहेब ठाकरे में शामिल होने से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है . राज्य के मुख्यमंत्री व बालासाहबांची शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे को कड़ी चुनौती मिलने की आशंका व्यक्त की जा रही है .
        पार्टी में प्रवेश के बाद घाडीगांवकर ने कहा है कि हम पहले भी किसी से नहीं डरे और आगे भी किसी से नहीं डरने वाले हैं .इससे कोपरी पांचपखाडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिंदे को चुनौती देने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं . पूर्व नगर सेवक घाडीगांवकर ने पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलकर शिवसेना में शामिल हो गए हैं उनके साथ कार्यकर्ता मंगेश खाटू , अशोक कल्लोरी,  श्रीमती स्वाति घाडीगांवकर,  श्रीमती शुभांगी तावड़े, श्रीमती पूजा टंडले, बालू पदिर, अमर पवार समेत लगभग 150 पुरुष और महिला कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल हो गए हैं .मुख्यमंत्री शिंदे के गृहक्षेत्र में अच्छी पकड़ रखने वाले घाडीगांवकर के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने से शिवसेना कार्यकर्ता भी अब खुलकर उद्धव के समर्थन में आने लगे है . घाडीगांवकर ने कहा कहा है कि मैंने शिवसेना से राजनीती शुरू की आज मेरी घर वापसी हो रही है .पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निष्ठ व इमानदारी पूर्वक पूरी ताकत से पूरा करूँगा .

संबंधित पोस्ट

लक्ज़री टावर निर्माण के लिए शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट, इंडियाबुल्स फाइनेंस और पीएजी ने मिलाया हाथ

Aman Samachar

पडघा से ठाणे एक्सप्रेस वे बनाया जाये –  रईस शेख 

Aman Samachar

चार मरीजों की मृत्यु मामले में वेदांत अस्पताल को जाँच समिति ने दी क्लीनचिट

Aman Samachar

स्वच्छ सोसायटी , होटल, स्कूल, अस्पताल, बाजार, सरकारी कार्यालय को मनपा ने किया सम्मानित

Aman Samachar

नूर खानदेश ट्रस्ट ने रईस हाई स्कूल में शिक्षकों को किया सम्मानित

Aman Samachar

भिवंडी शहर की सडकों का खड्डा पाटने में जुटी यातायात पुलिस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!