Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक आफ इंडिया का 30 सितम्बर, 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मण्डल ने 30 सितम्बर, 2022 की समाप्त तिमाही के लिए बैंक के लेखों का आज अनुमोदन किया है.

वित्तीय वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के मुख्य बिन्दु

  1. सशक्त वित्तीय कार्यनिष्पादन: वित्तीय वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के दौरान बैंक के शुद्ध लाभ में वर्ष दर वर्ष आधार पर 21.07% की वृद्धि हुई है. वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के दौरान बैंक के शुद्ध ब्याज आय में वर्ष दर वर्ष आधार पर  21.61% की वृद्धि हुई है.

 2 .बैंक ने सशक्त देयता अंश को दर्शाना जारी रखा है कासा जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 9.42% की वृद्धि हुई है. वित्तीय वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के अंत तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार 10,43,265  करोड़ है.

 3 .कारोबार संवृद्धि में गति बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष 17.33%  की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 21.92% की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 14.14% की वृद्धि हुई है. 30 सितम्बर, 2022 तक बैंक का कुल कारोबार ` 18,16,955  करोड़ है.

 4 . रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई(रैमक्षेत्र में ऋण

बैंक के रैम क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष आधार पर 14.86% की वृद्धि हुई हैजहां वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 14.45% की वृद्धिकृषि में 15.19% की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 14.97% की वृद्धि हुई है. घरेलू अग्रिमों के प्रतिशत के रूप में, रैम अग्रिम 54.57% है.

 5 . एनपीए में कमी: –

दिनांक 30.09.2022 तक सकल एनपीए (%) वर्ष दर वर्ष आधार पर 419 बीपीएस की गिरावट के साथ 8.45% रहा तथा शुद्ध एनपीए (%) वर्ष दर वर्ष आधार पर 197 बीपीएस की गिरावट के साथ 2.64% रहा है.

6 . पूंजी अनुपात में सुधार:-

सीआरएआर दिनांक 30.09.2021 के 13.64% के सापेक्ष दिनांक 30.09.2022 को सुधार के साथ 14.50% रहा. सीईटी 1 अनुपात दिनांक 30.09.2021 के 10.16% के सापेक्ष 30.09.2022 को सुधार के साथ 10.67% रहा.

संबंधित पोस्ट

तुर्भे एवं घनसोली विभाग में अनाधिकृत निर्माणों पर मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar

रईस हाईस्कूल के पूर्व छात्रों ने अपने तत्कालीन शिक्षकों का किया सम्मान

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महिला कर्मचारियों के लिए माहवारी अवकाश की शुरुआत की

Aman Samachar

आसान रीपेमेंट और त्वरित सहायता: पर्सनल लोन के प्रमुख लाभ

Aman Samachar

दीवार गिरने से बेटे को खोने वाले परिवार को 10 लाख रुपये, लड़की की उच्च शिक्षा के लिए शिवसेना ने मदद 

Aman Samachar

 सब्सिडी पर रोक.से पावरलूम उद्योग को करारा झटका , मालिकों की सरकार से गुहार

Aman Samachar
error: Content is protected !!