Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक बने बिनोद कुमार

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक के रूप में श्री विनोद कुमार की नियुक्ति को 21 नवंबर, 2022 से तीन वर्ष की अवधि के लिए मंजूरी दी है।  श्री कुमार, रांची विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक हैं और उन्होंने एनआईबीएम से बैंकिंग और वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है तथा वे जीएआरपी (यूएसए) से वित्तीय जोखिम प्रबंधक (एफआरएम) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स के प्रमाणित एसोसिएट सदस्य (सीएआईआईबी) हैं।

       श्री कुमार ने वर्ष 1994 में पंजाब नैशनल बैंक से प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में अपनी बैंकिंग यात्रा की शुरूआत की और 28 वर्षों से बैंक में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें 28 से अधिक वर्षों का समृद्ध और विविधतापूर्ण बैंकिंग का अनुभव प्राप्त है, जिसमें शाखा और प्रशासनिक कार्यालय से लेकर जोखिम प्रबंधन, क्रेडिट आदि शामिल हैं। उन्होंने शाखा कार्यालय: डीआईएफसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है और इससे पूर्व वे पंजाब नैशनल बैंक के प्रधान कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कॉर्पोरेट क्रेडिट प्रभाग का नेतृत्व कर रहे थे।

          उन्होंने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और आईएसएआरसी (इंडिया एसएमई एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड) के बोर्ड में पीएनबी की ओर से नामित निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।  उन्होंने आईआईबीएफ द्वारा ट्रेजरी निवेश और जोखिम प्रबंधन, बैंकिंग और वित्त में डिप्लोमा प्राप्त किया है और आईआईएम बैंगलोर से नेतृत्व कौशल विकास कार्यक्रम भी किया है।

संबंधित पोस्ट

सरकार खालिद गुड्डू को फौरन रिहा करे – असदुद्दीन ओवैसी 

Aman Samachar

नागरिकों की पानी समस्या के लिए टैंकर माफिया को लाभ पहुचाने का काम कर रही मनपा – विधायक केलकर

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू की बॉब 360 –  एक अल्पकालिक जमा योजना

Aman Samachar

संघर्ष संस्था की ओर से आयोजित सोनू निगम का पहला लाइव कार्यक्रम 30 अप्रैल को ठाणे में  

Aman Samachar

एयू एसएफबी ने बीबीपीएस प्लेटफॉर्म पर वीडियो बैंकिंग के माध्यम से पहला परेशानी-मुक्त बिल भुगतान शुरू 

Aman Samachar

टोरेंट पावर की ओर से आयोजित दावत ए इफ्तार विविध क्षेत्र के लोग हुए शरीक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!