Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक के एम परमसिवम बने कार्यपालक निदेशक

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक के रूप में श्री एम परमसिवम की नियुक्ति को 1 दिसंबर, 2022 से से तीन वर्ष की अवधि के लिए मंजूरी दी है।

       श्री एम परमसिवम कृषि में स्नातक हैं। उन्होंने अपनी बैंकिंग यात्रा की शुरुआत 1990 में कैनरा बैंक में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर के रूप में की और बैंक में अपने 32 वर्षों के सेवा काल के दौरान उन्होंने वीएलबी के शाखा प्रमुख के रूप में, विभिन्न क्षेत्रीय और मंडल कार्यालयों के क्षेत्रीय और मंडल प्रमुख के रूप में विभिन्न क्षमताओं में अपनी सेवाएं दी है तथा उन्होंने कैनरा बैंक के प्रधान कार्यालय में प्राथमिकता क्रेटिड विंग का नेतृत्व भी किया।

       उनका विभिन्न क्षेत्र अर्थात शाखा बैंकिंग के विभिन्न डोमेन, क्रेडिट, प्राथमिकता क्षेत्र, फॉरेक्स व ट्रेड फाइनेंस, अनुपालन और अन्य में विशाल अनुभव एवं योगदान रहा है। कैनरा बैंक के प्रधान कार्यालय में प्राथमिकता क्रेडिट विंग के विंग प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान नाबार्ड एवं कर्नाटक राज्य सरकार के सहयोग से फ्रूट्स पोर्टल की शुरुआत की गयी। ईज-3 मानदंडों के संदर्भ में कृषि क्रेडिट केंद्रों की शुरुआत करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।श्री परमसिवम ने बैंक बोर्ड ब्यूरो और भारतीय बैंक संघ द्वारा आयोजित नेतृत्व विकास रणनीति कार्यक्रम भी किया है।

संबंधित पोस्ट

शहापुर में पशु वैद्यकीय दवाखाना की इमारत का सभापति के हाथो भूमिपूजन 

Aman Samachar

उत्तर व पश्चिम भारत के राज्यों में आक्सीजन प्लांट लगाएगी केंद्र सरकार

Aman Samachar

एबीएफआरएल के जयपोर ने अनोखे 24 कैरेट सोने के संपूर्ण पैठानी से प्रेरित होमवेयर कलेक्शन किया लॉन्च 

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी की शहाड (कल्याण) में 10 मिलियन वर्ग-फुट के भूखंड को विकसित करने की योजना

Aman Samachar

जन्मजात बहरे बच्चों के लिए साढ़े बारह करोड़ रूपये का जुपिटर अस्पताल का योगदान

Aman Samachar

ईद ए मिलादुन्नवी व त्योहारों पर फिजूल खर्ची न कर जरुरतमंदों की मदद करें – मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ

Aman Samachar
error: Content is protected !!