Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आशा कार्यकर्ताओं को पहली बार दिवाली पर 5000 रुपये का मिला सनुग्रह अनुदान

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं को पहली बार दीवाली के दौरान सनुग्रह अनुदान के रूप भाईद्वीज की भेट मिली है। राज्य मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आशा कार्यकर्ताओं को 5 हजार रुपये का अनुदान देने का मनपा को आदेश दिया है। जिसके अनुसार मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लाभार्थियों के बैंक खाते में बिना देरी किए राशि जमा करने का निर्देश दिया है।
          ठाणे मनपा क्षेत्र में 346 आशा कार्यकर्ता हैं। उनके प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व पूर्व महापौर नरेश म्हस्के ने किया। मुख्यमंत्री शिंदे से मिलकर उन्होंने अनुग्रह अनुदान सहित कुछ मांगें उन्हें प्रस्तुत कीं।  इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल ठाणे मनपा आयुक्त को इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री शिंदे के इस फैसले को लेकर आशा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिंदे को धन्यवाद दिया है। इस फैसले से ठाणे मनपा पर करीब 17 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री समृद्धि पंचायत राज अभियान के अंतर्गत जनआंदोलन बनाने हेतु ठाणे में हुई कार्यशाला 

Aman Samachar

सुशील गुप्ता निर्देशित वेब फ़िल्म द किलर की शूटिंग हुई पूरी, बहुत जल्द होगी रिलीज

Aman Samachar

मरीजों की जान के खतरे को टालने के लिए मानसून में अखंडित बिजली आपूर्ति हो – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar

शहापुर रिपाई अठावले के युवा अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता राकांपा में शामिल

Aman Samachar

जिले के स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की निधि तैयार करें — डॉ. श्रीकांत शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!