Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मिलिंद सोमन के साथ ग्रीन राइड के दूसरे भाग के लॉन्च की घोषणा की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के एक लीडिंग सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज ग्रीन राइड – एक पहल स्वच्छ हवा की और के दूसरे भाग के लॉन्च की घोषणा की, जो पर्यावरण के पक्ष में फिटनेस उत्साही मिलिंद सोमन की एक पहल है। इस पहल के तहत, मिलिंद एक साइकिल और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 8 दिनों की स्थायी यात्रा शुरू करेंगे, इससे पर्यावरण के अनुकूल परिवहन, एक हरित जीवन शैली, स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व को बढ़ावा मिलेगा।

       1400 किलोमीटर लम्बी इस ग्रीन राइड को 19 दिसंबर को मुंबई से हरी झंडी दिखाई जाएगी और 26 दिसंबर 2022 को मंगलुरु में इसकी समाप्ति होगी। रास्ते में मिलिंद पुणे, बेंगलुरु और मैसूर भी जाएंगे। वह प्रत्येक शहर में बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों, ग्राहकों और उनके प्रशंसकों के साथ स्वच्छ हवा के महत्व का संदेश देंगे, लोगों को परिवहन के टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल साधनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और फिटनेस को अपने दैनिक जीवन में प्राथमिकता देने के लिए बातचीत करेंगे।

      इस सहयोग पर, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ, श्री संजीव चड्ढा ने कहा, “अब पहले से कहीं ज्यादा  यह एहसास और मान्यता बढ़ रही है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए अब हम सभी को काम करने की आवश्यकता है ।प्रदूषण के कई हानिकारक प्रभाव होते हैं और अधिक स्थायी जीवन शैली की दिशा में छोटे-छोटे कदम उठाकर, हम भी एक हरित पर्यावरण के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा को ग्रीन राइड के लिए श्री मिलिंद सोमन के साथ अपने सहयोग को जारी रखने पर गर्व है क्योंकि अब हमें जागरूकता बढ़ाने और सभी भारतीयों को एकजुट करके ठोस कदम उठाने का प्रयास करना है”।

       श्री चड्ढा ने आगे कहा “बैंक ऑफ बड़ौदा में, हमने कुछ महत्वपूर्ण पहल की हैं जो पर्यावरण को बचाने  में मदद करेंगी। “एक पेड़ लगाओ” नामक एक अनोखी पहल के तहत, बैंक अगले तीन वर्षों में वितरित प्रत्येक ऑटो ऋण या गृह ऋण के लिए अपने ग्राहकों की ओर से एक फलदार पेड़ लगाएगा। हमने इंटरनल अप्रूवल के लिए पेपरलेस ऑफिस भी लागू किया है, जिससे पूरे संगठन में कागज के उपयोग में काफी कमी आई है,” ।

         मिलिंद सोमन ने कहा, “लोगों के लिए मेरा सीधा संदेश है – एक समाज के रूप में हमने जो प्रगति और उन्नति हासिल की है, वह सब बेकार है, अगर हमारे पास सांस लेने के लिए शुद्ध हवा नहीं है। यदि हम में से प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाता है – वाहन चलाने के बजाय कम दूरी के लिए पैदल/साइकिल चलाएं, पौधा लगाएं, फिर से उपयोग/रीसायकल करें आदि। हम सामूहिक रूप से अपने पर्यावरण में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सक्षम होंगे। पिछले साल पहली ग्रीन राइड का मेरा अनुभव शानदार था, पूरी यात्रा के दौरान लोगों द्वारा दिखाया गया उत्साह और रुचि मेरी यादों में अभी भी ताजा है। और मैं इस साल भी में इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं क्योंकि हम एक स्वस्थ और अधिक स्थायी अस्तित्व का संदेश दे रहे हैं”।

संबंधित पोस्ट

मनपा मुख्यालय में पदाधिकारियों को मिलने वाली सुविधा बंद न करने पर विरोध प्रदर्शन की चेतवानी 

Aman Samachar

मछुआरा समाज के बच्चों को आयएएस , आयपीएस बनाने के लिए कोचिंग की सुविधा – डा संजय निषाद

Aman Samachar

मैजिकब्रीक्स ने रियल एस्टेट सेक्टर की अप -टु -डेट जानकारी के लिए लाई नई सुविधा मैजिकहोम्स

Aman Samachar

8 से 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूल शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कोई समय निर्धारित नहीं 

Aman Samachar

मनपा गेट के सामने खड़ी नगर सेवक की कार पर अचानक गिरी डाल 

Aman Samachar

एचएससी बोर्ड परीक्षा में नेत्रहीन छात्र की शानदार सफलता पर किया गया सत्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!