Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे बंद से टीएमटी को यात्री किराये में 18 लाख रूपये का आर्थिक नुकसान 

ठाणे [ इमरान खान ] शनिवार को ठाणे बंद में मनपा परिवहन सेवा के शामिल होने से उसे करीब 18 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। जहाँ परिवहन सेवा को बस किराये से प्रतिदिन 24 – 25 लाख रूपये आते थे वहीँ बस बंद होने से मात्र 6 लाख रूपये ही आये हैं। पहले से ही घाटे में चलने वाली मनपा परिवहन सेवा को एक और झटका लगा है।

       शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की उपनेता सुषमा अंधारे की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार को ठाणे बंद रहा।  इस बंद का बालासाहेब की शिवसेना और भाजपा ने समर्थन किया था इस बंद के दौरान ठाणे मनपा परिवहन सेवा की बसें भी बंद रही जिससे उसे 18 लाख रूपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

     ठाणे परिवहन प्रबंधक भालचंद्र बेहेरे ने बताया कि करीब 18 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। शनिवार को ठाणे बंद के आह्वान के चलते ठाणे मनपा परिवहन सेवा के विभिन्न रूटों की सभी बसें सुबह से ही डिपो में खडी रही। दोपहर बाद परिवहन सेवा ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ रूटों पर बसें शुरू कीं।  शाम तक लगभग सभी रूटों पर बस सेवाएं सुचारू हो गईं।  लेकिन दोपहर तक बंद रहे परिवहन को एक ही दिन में 18 लाख का आर्थिक नुकसान हो गया। परिवहन सेवा से रोजाना करीब 25 लाख की परिवहन सेवा को कमाई होती है। लेकिन शनिवार को ठाणे बंद के चलते परिवहन सेवा को मात्र 6 लाख रूपये की आय हुई है। ठाणे मनपा पहिवहन सेवा पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रही है ऐसे में शनिवार के ठाणे बंद के चलते उसे 18 लाख रूपये की अतिरिक्त क्षति हुई है।

संबंधित पोस्ट

अखिल भारतीय सोशल फोरम आन ह्युमन राईट की महाराष्ट्र इकाई गठित कर पदाधिकारी नियुक्त

Aman Samachar

भारी बारिश में विपक्ष के नेता अशरफ शानू पठान जल निकासी के लिए सड़कों पर उतरे

Aman Samachar

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र के लोग पत्र लिख रहे हैं प्रचार नहीं काम बोलता है 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सन रन 2.0 के जबरदस्त उत्साह व आनंद की भावना में सराबोर हुए मुंबईवासी 

Aman Samachar

सिंगल फेस बिजली कनेक्शन का थ्री फेस का बिल भेजने से महावितरण ग्राहक परेशान 

Aman Samachar

चौथी पीढ़ी के दा विंची सर्जिकल रोबोट से ऑपरेशन के बाद मरीज को उसी दिन घर लौटने की अनुमति मिली

Aman Samachar
error: Content is protected !!